Entertainment

4000 करोड़ी ‘रामायण’ पर यश ने क्यों लगाए पैसे? भारत से 8,000 मील दूर बैठ लिया था फैसला, कन्नड़ फैंस से की खास अपील

Last Updated:October 21, 2026, 11:10 IST

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी महाकाव्य ‘रामायण’ में यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी रामायण को यश ने नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर बनाया है. हैदराबाद में हुए हालिया इवेंट में एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उन्होंने रामायण पर पैसा लगाने का फैसला भारत से मीलों दूर LA में किया था.
यश ने 'रामायण' पर क्यों लगाए पैसे? भारत से मीलों दूर बैठ लिया फैसलाZoomयश ‘रामायण’ में रावण बने हैं.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी और 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर भारत में ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है. भारत से एक दिन पहले विदेशों में ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी थी. भारत के साथ ही विदेशों में भी ‘रामायण’ को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

हैदराबाद में आयोजित ‘रामायण’ के प्री-लॉन्च इवेंट के दौरान कन्नड़ सुपरस्टार यश ने बताया कि आखिर उन्होंने 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्यों किया. उन्होंने नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर फिल्म पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया. यश ने फिल्म से जुड़ने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि नमित मल्होत्रा के साथ हुई बातचीत और भारतीय सिनेमा को लेकर उनके बड़े विजन ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया.

यश ने भारत से मिलों दूर LA में लिया था ‘रामायण’ पर फैसला

यश ने लॉस एंजिलेस में ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया. वो कहते हैं कि भारतीय सिनेमा को लेकर नमित के विजन ने उन्हें काफी प्रभावित किया. वो भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं.

नमित मल्होत्रा के विजन के मुरीद हुए यश

यश के मुताबिक, नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया में उस मुकाम पर पहुंचे, जिसकी वह हकदार है. नमित ने उनसे कहा था कि वह भारतीय सिनेमा को एक खास स्तर पर स्थापित होते देखना चाहते हैं और जिस दिन ऐसा होगा, वह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन होगा. भारतीय सिनेमा को लेकर नमित की सोच यश को पसंद आई. उनके विजन और महत्वाकांक्षा ने यश को इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने ‘रामायण’ में को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ने का फैसला किया.

यश ने रीजनल फैंस से की साथ आने की अपील

कन्नड़ सुपरस्टार ने अपने कन्नड़ फैंस से खास अपील भी की. एक्टर ने कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी इंडस्ट्री के फैंस से अपील की. वो कहते हैं कि इस बार हर किसी को भाषा और रीजनल सिनेमा का बैरियर तोड़कर भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना है. उन्होंने सभी फैंस से एक साथ आकर फिल्म को प्यार देने की अपील की.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2026, 11:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj