‘शुरुआत में थोड़ी हिचक थी’, ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

Last Updated:September 25, 2026, 00:02 IST
एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे अपने फैमिली ड्रामा प्रोजेक्ट ‘संस्कार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अपने ग्लैमरस अंदाज से हटकर एक साधारण हाउस फाइफ की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि शुरुआत में इस अलग तरह के किरदार को लेकर उनके मन में थोड़ी झिझक थी, लेकिन शो की मजबूत कहानी ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया.
ख़बरें फटाफट
मुग्धा निभा रहीं दिलचस्प रोल. (फोटो साभार: Instagram@mugdhagodse)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘संस्कार’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में वह अपने अब तक के ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग एक साधारण हाउसवाइफ के किरदार में नजर आ रही हैं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पहली बार इस प्रोजेक्ट का ऑफर मिला था, तो वह इसे लेकर थोड़ी झिझक में थीं लेकिन कहानी ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा.
मुग्धा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘मैंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं किया था, इसलिए ऑफर मिलने पर मेरे मन में थोड़ी हिचक थी. शो की कहानी ऐसी थी जिसने मुझे इसके बारे में और जानने के लिए उत्सुक किया. एक एक्टर के तौर पर मैं खुद को नए किरदारों में आजमाना चाहती थीं और कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जो मेरे लिए एक चैलेंज हो.’
शूटिंग शुरू होने के बाद दूर हुई झिझकमुग्धा गोडसे ने कहा, ‘शूटिंग शुरू होने के बाद मेरी शुरुआती झिझक पूरी तरह दूर हो गई. जैसे-जैसे मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती गईं, मुझे महसूस हुआ कि इसे करने का फैसला सही था. इस तरह के शो बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं. जब मुझे पता चला कि इसे डीडी नेशनल के साथ-साथ उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा, तो मेरी खुशी और बढ़ गई.’
‘संस्कार’ का हिस्सा बनना था एक्साइटिंग मुग्धा गोडसे ने डीडी नेशनल से अपने जुड़ाव को भी खास बताया. उन्होंने कहा, ‘यह भारत के सबसे पुराने और लोकप्रिय चैनलों में से एक है. हम सभी डीडी देखते हुए बड़े हुए हैं और अब जब चैनल अपने प्रोफाइल को नए तरीके से बदल रहा है, तो उसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग था. ‘संस्कार’ हर किसी के लिए है और यह हमें परिवार की अहमियत और उसकी असली बुनियाद के बारे में बताता है. इसे जरूर देखें और मुझे बताएं कि आपको यह कैसा लगा.’ ‘संस्कार’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें जिंदगी के अलग-अलग रंगों को उसके अच्छे और मुश्किल दौर के जरिए दिखाया गया है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 25, 2026, 00:02 IST



