40 की उम्र के बाद पुरुषों की डाइट में जरूर होने चाहिए ये 5 फूड्स, प्रोस्टेट को हेल्दी रखने में कर सकते हैं मदद

Last Updated:September 24, 2026, 12:08 IST
Prostate Health Diet For 40+ Male: 8 में से 1 पुरुष को प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम होता है. कई स्टडी में इस बात का दावा किया गया है कि इस रिस्क को डाइट की मदद से काफी हद तक कम किया जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके प्रोस्टेट को बीमारियों से बचा सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
Prostate Health Diet For 40+ Male: पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ने लगता है. प्रोस्टेट पुरुषों के ब्लैडर के ठीक नीचे मौजूद अखरोट के आकार की छोटी सी ग्रंथि है. खासकर 40 साल के बाद इसकी सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है. प्रोस्टेट पुरुषों के प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और कैंसर से प्रभावित हो सकता है.
लेकिन कुछ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ प्रोस्टेट की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर फूड्स प्रोस्टेट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो इन 5 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान और सूजन को कम करने में मदद करता है. साथ ही कैंसर ग्रोथ को स्लो करता है. ऐसे में टमाटर, टमाटर का सूप, सॉस या पेस्ट जैसी चीजों का सेवन प्रोस्टेट की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है. कुछ स्टडीज में रिसर्चर्स ने पाया कि रोजाना लाइकोपीन के सेवन में हर 2-मिलीग्राम की बढ़ोतरी के साथ प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम 1% कम हो सकता है.
सोयाबीन टोफू, सोया मिल्क, एडामेम और मिसो जैसे सोया से तैयार होने फूड आइटम्स फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होते हैं. ये पौधों से मिलने वाले ऐसे यौगिक हैं जो शरीर में कुछ कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को धीमा करने में मदद कर सकते हैं. प्रोस्टेट कैंसर के मामले में भी ये बात लागू होती है. इतना ही नहीं ऐसा डाइट जिसमें सोयाबीन की मात्रा ज्यादा हो तो कैंसर से बचाव भी संभव है.
क्रूसिफेरस सब्जियांब्रोकली, पत्तागोभी, केल, बोक चॉय और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियां विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं. इनमें सल्फोराफेन नामक यौगिक भी पाया जाता है, जो कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को रोकने में मदद कर सकता है, यानी कैंसर को फैलने से रोकता है. ऐसे में यदि आप रोजाना इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम भी कंट्रोल हो सकता है.
फैटी फिश
सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल और हेरिंग जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है. ये ब्रेन और आंखों के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही प्रोस्टेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. ये हेल्दी फैट्स शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. कुछ शोधों के अनुसार, नियमित रूप से मछली खाने वाले लोगों में प्रोस्टेट संबंधी गंभीर समस्याओं का जोखिम कम देखा गया है.
अलसी के बीज या तेलअलसी के बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. इतना ही नहीं अलसी हार्मोन से जुड़े कुछ कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है, हालांकि इस पर अभी और शोध की जरूरत है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 24, 2026, 12:08 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



