दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर, 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Last Updated:August 24, 2026, 14:30 IST
Jaipur Airport Flight Diversion: दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. अब तक दिल्ली जाने वाली 12 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया. इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं. चेन्नई, इंफाल, रांची, दुबई, इंदौर, भुवनेश्वर, लेह, सिलीगुड़ी, शारजाह, गोवा और सिंगापुर से दिल्ली आने वाली उड़ानों को जयपुर उतारा गया. मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली में विमान संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ख़बरें फटाफट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर, 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
जयपुर: राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमानन सेवाओं पर असर पड़ा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर मौसम खराब के कारण कम दिखने के चलते फ्लाइट ऑपरेशंस पूरी तरह लड़खड़ा गए. सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दिल्ली आने वाली उड़ानों को उनके निर्धारित स्थानों पर उतरने से रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप एहतियातन कुल 12 उड़ानों को उनके निर्धारित मार्ग से बदलकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया.
दिल्ली में अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की प्रक्रिया बुरी तरह बाधित हुई. आसमान में छाए घने बादलों और खराब मौसम के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया. एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आपसी समन्वय के साथ दिल्ली जाने वाले विमानों को सुरक्षित रूप से वैकल्पिक हवाई अड्डे यानी जयपुर की ओर मोड़ने का निर्णय लिया, जिससे देखते ही देखते जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का दबाव बढ़ गया.
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हुईं प्रभावितमौसम की इस अचानक मार से देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली घरेलू उड़ानों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं. जयपुर डायवर्ट की गई कुल 12 उड़ानों में देश-विदेश के कई प्रमुख रूट शामिल रहे. इंडिगो एयरलाइंस की चेन्नई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या 6E-404, सिलीगुड़ी से आने वाली फ्लाइट 6E-6125 और गोवा से आ रही फ्लाइट 6E-2102 को सुरक्षा कारणों से जयपुर में उतारा गया. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंफाल से दिल्ली आने वाली फ्लाइट IX-1462, रांची से आने वाली फ्लाइट IX-1047, इंदौर से आने वाली फ्लाइट IX-1236 और शारजाह से दिल्ली आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान IX-136 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया.
एयर इंडिया और स्पाइसजेट की उड़ानों पर भी असरइस मौसम खराब का असर एयर इंडिया और स्पाइसजेट की उड़ानों पर देखा गया. एयर इंडिया की दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-4308, चेन्नई से आने वाली फ्लाइट AI-2526, भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट AI-1814 और सिंगापुर से आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2381 को भी उनके गंतव्य के बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया. इनके साथ ही स्पाइसजेट की लेह से दिल्ली आ रही फ्लाइट SG-126 भी खराब मौसम की चपेट में आने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी, जिससे यात्रियों को अनियोजित पड़ाव का सामना करना पड़ा.
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मुहैया कराई गईं सुविधाएंअचानक बड़ी संख्या में उड़ानों के डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचने के बाद स्थानीय एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. जयपुर एयरपोर्ट पर सभी डायवर्टेड उड़ानों के यात्रियों के लिए खान-पान, विश्राम और अन्य जरूरी बुनियादी इंतजाम किए गए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. मौसम साफ होने और दिल्ली एयरपोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद इन सभी उड़ानों को जयपुर से वापस दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा, तब तक यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही मौसम के सामान्य होने का इंतजार करते दिखाई दिए.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 14:30 IST



