Entertainment

‘धुरंधर’ एक्टर अब आमिर खान के साथ मचाएंगे गदर, ‘ललकारा’ में हुई धांसू एंट्री, क्रिकेट की ले रहे ट्रेनिंग?

Last Updated:September 10, 2026, 23:29 IST

‘धुरंधर’ फेम एक्टर को आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म ‘ललकारा’ में अहम रोल मिला है. वे फिल्म में आमिर खान के खास दोस्त का रोल निभाते दिखेंगे. चर्चाएं हैं कि वे आमिर खान के साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं, ताकि अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय कर सकें. फिल्म 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है, जिसमें आमिर खान स्वतंत्र भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ का रोल निभा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' एक्टर अब आमिर खान के साथ मचाएंगे गदर, 'ललकारा' में हुई धांसू एंट्रीZoom‘ललकारा’ भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर आधारित है. (फोटो साभार: Instagram@danishpandor)

नई दिल्ली: एक्टर ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में पाकिस्तानी गैंगस्टर का रोल निभाया था. दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया. वे पिछली बार फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दंगाई के किरदार में दिखे थे. अब खबर है कि उनकी आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘ललकारा’ में एंट्री हुई है. हम उजैर बलोच का किरदार निभाने के लिए मशहूर दानिश पंडोर की बात कर रहे हैं.

दानिश पंडोर आशुतोष गोवारिकर के डायेरक्शन में बन रही स्पोर्ट्स ड्रामा ‘ललकारा’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश पंडोर को फिल्म में एक अहम रोल मिला है और वे आमिर के दोस्तों में से एक का किरदार निभाएंगे. वे आमिर और ‘जुबली’ फेम एक्टर सिद्धांत गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. खबर है कि दानिश का ‘ललकारा’ में अहम रोल होगा. हालांकि, एक्टर के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे फिल्म में आमिर खान के दोस्तों में से एक का रोल निभाएंगे.

क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे सितारेचर्चाएं थीं कि दानिश पंडोर, विक्रांत मैसी के प्रोजेक्ट में शामिल होंगे, मगर इस खबर ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है. मेकर्स कास्टिंग का दायरा बढ़ा रहे हैं. इसमें और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान, सिद्धांत गुप्ता और दानिश पंडोर अपने-अपने किरदारों के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं. वे फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं. उम्मीद है कि ये एक्टर्स असल जिंदगी के उन लोगों जैसे दिखेंगे जिनसे उनके किरदार प्रेरित हैं. आमिर महान क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे, जो आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान बने थे.

2 दशक बाद साथ आए आमिर-आशुतोष‘ललकारा’ की कहानी 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है. यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा दोस्ती, टकराव और राष्ट्रीय गौरव जैसे विषयों को दिखाएगा और साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के एक अहम चैप्टर को भी सामने लाएगा. आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर दो दशक बाद फिर साथ आए हैं. उन्होंने पिछली बार फिल्म ‘लगान’ में काम किया था. ‘ललकारा’ को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 23:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj