Rajasthan

निकाय प्रमुख के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन, कई जगह हुआ बड़ा उलटफेर

Last Updated:September 16, 2026, 11:47 IST

राजस्थान निकाय प्रमुख चुनाव लाइव : राजस्थान में निकाय चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में आ गई है. आज निकाय प्रमुखों के लिए नामांकन दाखिल किए जाने का अंतिम दिन है. निकाय प्रमुख बनने के लिए दावेदार पूरा जोर लगा…और पढ़ेंLive : निकाय प्रमुख के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन, कई जगह हुआ बड़ा उलटफेरZoom

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है.

जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव के लिए आज निकाय प्रमुख के नामांकन का अंतिम दिन है. ज्यादा से ज्यादा निकायों में अपना-अपना बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में जोरदार टक्कर चल रही है. निर्दलीयों को अपने-अपने कैम्प में शामिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. वहीं जिन निकायों में बीजेपी और कांग्रेस को बहुमत मिला है वहां निकाय प्रमुख बनने के लिए पार्टियों में अंदरखाने धमाचौकड़ी मची हुई है. लॉबिंग का दौर चल रहा है. पार्टियों ने अपने-अपने पार्षदों के साथ समर्थित निर्दलीयों की बाड़ाबंदी कर रखी है. प्रत्येक पार्षद पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जैसे-जैसे नामांकन का समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर रही है.

September 16, 202611:47 IST

राजस्थान निकाय प्रमुख चुनाव 2026 : उदयपुर मेयर के लिए इन नामों पर हो रही है चर्चा

उदयपुर. उदयपुर नगर निगम के महापौर बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में अन्तर्कहल चल रही है. पार्टी सभी को एक मत में लाने की कोशिश कर रही है. यहां दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर में कड़ी टक्कर है. पार्टी इन दोनों नामों के अलावा अन्य विकल्पों पर भी मंथन कर रही है. प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलने का इंतजार हो रहा है.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 16, 2026, 11:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj