Carrots: डायटीशियन ने बताया शरीर को मिलेगा ज्यादा विटामिन A, गाजर खाने की सही ट्रिक जान लें

Last Updated:September 16, 2026, 08:03 IST
Carrots Eating Tips: यदि आप गाजर को स्वाद के अलावा विटामिन A के इनटेक को बढ़ाने के लिए खाते हैं, तो इसे खाने का सही तरीका यहां जान लीजिए. हालांकि ज्यादातर लोग गाजर को कच्चा खाना ज्यादा सेहतमंद मानते हैं, लेकिन फूड एक्सपर्ट की राय में इसे पकाकर खाने से विटामिन ए बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है.
ख़बरें फटाफट
Tips To Eat Carrot: गाजर को सलाद के रूप में ज्यादातर डाइट में शामिल किया जाता है. वहीं, कुछ लोग इसे हलवा जैसी डिशेज को तैयार करने में इसका इस्तेमाल करते हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी, इम्यूनिटी, त्वचा और शरीर के विकास के लिए जरूरी है. ऐसे में गाजर खाना जरूरी है लेकिन सही तरीके से. ज्यादातर लोग गाजर को कच्चा खा लेते हैं, लेकिन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे विटामिन ए शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाता है.
आगरा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डाइटिशियन रिंकल शर्मा, M.Sc (फूड एंड न्यूट्रिशन) के मुताबिक, गाजर को हल्का पकाकर और ऑलिव ऑयल, कैनोला ऑयल या किसी हेल्दी तेल के साथ खाने से शरीर बीटा-कैरोटीन को अधिक आसानी से इस्तेमाल कर पाता है. इससे गाजर के पोषक तत्वों का फायदा बढ़ जाता है. इसलिए सिर्फ गाजर खाना ही नहीं, बल्कि उसे किस तरह तैयार किया जाता है, यह भी मायने रखता है. आइए जानते हैं कि गाजर खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है
गाजर को पकाकर खाना क्यों फायदेमंद है?एक्सपर्ट बताती हैं कि कच्ची गाजर भी पौष्टिक होती है, लेकिन पकाने से उसकी कोशिकाओं की कठोर संरचना नरम हो जाती है. इससे बीटा-कैरोटीन शरीर के लिए अधिक उपलब्ध हो जाता है और उसका अवशोषण बेहतर तरीके से होता है. कुछ स्टडी में पाया गया है कि गाजर को स्टीम करने पर बीटा-कैरोटीन बढ़ सकती है, जबकि बेक या रोस्ट करने पर ये और ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए अगर ज्यादा विटामिन A प्राप्त करना है, तो हल्की पकी हुई गाजर बेहतर विकल्प हो सकती है.
हेल्दी फैट के साथ खाने से बढ़ता है फायदाविटामिन A एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है. इसलिए गाजर के साथ थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट लेने से शरीर बीटा-कैरोटीन को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है. आप गाजर को ऑलिव ऑयल में रोस्ट कर सकते हैं, हल्का सा सॉटे कर सकते हैं या सलाद में हेल्दी ड्रेसिंग के साथ खा सकते हैं.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 08:03 IST



