नेपाल की तबाही के बीच फिर चर्चा में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2026 में सच हुईं ये बातें तो कांप जाएगी धरती!

Last Updated:August 30, 2026, 23:49 IST
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. ऐसे में एक बार फिर बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर कई डरावनी बातें कही थीं और अब दुनिया में हो रही घटनाएं उन दावों से जुड़ती नजर आ रही हैं.
ये दावे किये गए हैं कि बाबा वेंगा ने भयंकर प्राकृतिक आपदाओं से लेकर तीसरे विश्व युद्ध, एलियंस के धरती पर आने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इंसानों पर हावी होने और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता से हटने तक के दावे शामिल हैं. बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणियों की चर्चा करने वाले लोगों का दावा है कि 2026 में धरती के करीब 7 से 8 फीसदी हिस्से पर बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं. इस दावे को नेपाल समेत दुनिया के कई हिस्सों में आई आपदाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. (रॉयटर्स)
2026 के शुरुआती महीनों में बाढ़, भूकंप, तूफान और दूसरी प्राकृतिक घटनाओं ने कई देशों को प्रभावित किया है. अमेरिका में भी गंभीर मौसम की कई घटनाओं से भारी आर्थिक नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, किसी प्राकृतिक आपदा का होना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह किसी पुरानी भविष्यवाणी के मुताबिक ही हुई है. (रॉयटर्स)
बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी सबसे डरावनी भविष्यवाणियों में एक तीसरे विश्व युद्ध की भी है. दावा किया जाता है कि 2026 में दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच तनाव इतना बढ़ सकता है कि यह बड़े युद्ध में बदल जाए. आज दुनिया में रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव हैं. अमेरिका-चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराव की आशंका दिखाई दे रही है. मिडिल ईस्ट में संघर्षों ने पहले से ही वैश्विक चिंता बढ़ा रखी है. (रॉयटर्स)
Add as Preferred Source on Google
बाबा वेंगा से जुड़ी सबसे सनसनीखेज भविष्यवाणियों में से एक एलियंस को लेकर है. कहा जाता है कि उनकी भविष्यवाणी की व्याख्या करने वाले लोगों का दावा है कि नवंबर 2026 के आसपास एक विशाल अंतरिक्ष यान धरती पर एंट्री कर सकता है. इसके बाद इंसानों का पहली बार एलियंस से सामना होने की बात कही जाती है. इस दावे ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है क्योंकि दुनिया भर में यूएफओ को लेकर चर्चा होती रहती है. हालांकि, किसी अज्ञात उड़ने वाली वस्तु को एलियन अंतरिक्ष यान मान लेना सही नहीं है. (फोटो: X)
बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी एक और कथित भविष्यवाणी तकनीक को लेकर है. दावा है कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई इतनी शक्तिशाली हो जाएगी कि इंसानों के लिए उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. मशीनें धीरे-धीरे इंसानों के फैसलों और जिंदगी पर ज्यादा प्रभाव डाल सकती हैं. आज एआई तेजी से आगे बढ़ रहा है. नौकरियों से लेकर युद्ध, शिक्षा, कारोबार और रोजमर्रा की जिंदगी तक में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसी वजह से इस कथित भविष्यवाणी को भी मौजूदा दौर से जोड़कर देखा जा रहा है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर भी एक बेहद बड़ा दावा किया जाता है. बाबा वेंगा के अनुयायियों के मुताबिक, पुतिन 2026 के अंत से पहले रूस की सत्ता छोड़ सकते हैं. उनकी जगह कोई नया नेता देश की कमान संभाल सकता है. पुतिन लंबे समय से रूस की राजनीति के सबसे शक्तिशाली चेहरों में से एक हैं. उनके स्वास्थ्य और राजनीतिक भविष्य को लेकर समय-समय पर अटकलें जरूर लगती रही हैं, लेकिन फिलहाल उनके पद छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. इसलिए यह दावा भी अभी अटकल से ज्यादा कुछ नहीं है. (रॉयटर्स)
भविष्यवाणियों में आर्थिक संकट का भी जिक्र किया जाता है. दावा है कि बड़ी वित्तीय संस्थाओं के संकट में आ सकते हैं. कुछ देशों की करेंसी कमजोर होने की संभावना भी है. साथ ही बाजार में भारी उथल-पुथल के कारण दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकती है. इस दौरान निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भाग सकते हैं और सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. (रॉयटर्स)
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा बताया जाता है. उनका जन्म 1911 में हुआ था. वह बुल्गारिया की एक दृष्टिहीन रहस्यवादी के तौर पर प्रसिद्ध हुईं. उनके समर्थकों का दावा है कि उन्होंने 9/11 के आतंकवादी हमले, चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, राजकुमारी डायना की मौत जैसी कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी.
लेकिन यहां सबसे अहम बात यह है कि बाबा वेंगा की बहुत सी कथित भविष्यवाणियों का विश्वसनीय लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं. उनकी मौत के बाद कई दावे उनके नाम से जोड़े गए और समय के साथ सोशल मीडिया पर फैलते गए. न्यूज 18 भी इन दावों की पुष्ठी नहीं करता है. (फाइल फोटो)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 30, 2026, 22:43 IST



