Rajasthan

फेस्टिवल सीजन में राजस्थान वासियों को तोहफा, जयपुर-कोटा से पुणे का सफर होगा आसान, चलेगी खास ट्रेन

जयपुर. त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे जयपुर, कोटा और आसपास के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान पुणे रूट पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खड़की-पुणे से सांगानेर के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होगी और कुल 6 फेरे लगाएगी. अभी इसमें कंफर्म टिकट भी मौजूद हैं.

यह ट्रेन राजस्थान कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं. त्योहारों के दौरान राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग बढ़ जाती है. ऐसे में नई ट्रेन उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जो पुणे, कोटा, जयपुर और आसपास के शहरों के बीच सफर करेंगे.

15 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 01411 खड़की-सांगानेर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी. इसके कुल 6 फेरे होंगे. ट्रेन हर गुरुवार सुबह 9:45 बजे खड़की से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे सांगानेर पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन मध्यरात्रि के बाद 2:05 बजे कोटा पहुंचेगी. यानी कोटा के यात्रियों को भी त्योहारों के दौरान आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

वापसी में शुक्रवार को चलेगी

वापसी में ट्रेन नंबर 01412 सांगानेर-खड़की सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी. यह हर शुक्रवार सुबह 11:35 बजे सांगानेर से रवाना होगी और दोपहर 3 बजे कोटा पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 9:30 बजे खड़की पहुंच जाएगी.

इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी

ट्रेन दोनों दिशाओं में 12 स्टेशनों पर ठहरेगी. इनमें लोनावाला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं. फेस्टिवल स्पेशल में कुल 15 कोच होंगे. इनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं.

यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत

इस रूट पर पहले से सोलापुर-अजमेर फेस्टिवल स्पेशल भी चल रही है, लेकिन त्योहारों की भीड़ के चलते कई तारीखों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं. यात्रियों को आरएसी, वेटिंग, रिजेक्ट या नो रूम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में नई खड़की-सांगानेर स्पेशल यात्रियों के लिए एक और विकल्प लेकर आई है. रेलवे के मुताबिक दोनों तरफ से रिजर्वेशन शुरू हो चुका है और फिलहाल कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं. यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj