बचपन की गर्लफ्रेंड संग शादी, मलाइका अरोड़ा संग डेटिंग की अफवाह, अब क्यों खबरों में कुमार संगाकारा?

Last Updated:October 29, 2026, 13:47 IST
Kumar Sangakkara: दुनिया के सर्वकालिक महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार कुमार संगाकारा ने आयरलैंड की एयरलाइंस रायनएयर (Ryanair) पर अपने परिवार के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार के संगीन आरोप लगाए हैं. संगाकारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर ये नहीं लिखा कि उनके परिवार के किन-किन सदस्यों के साथ ये अनहोनी हुई है, चलिए आपको बताते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैंं?
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा हेड कोच कुमार संगाकारा सुर्खियों में हैं. अपने दौर के दिग्गज विकेटकीपर रहे संगाकारा ने आयरलैंड की एयरलाइंस रायनएयर (Ryanair) पर संगीन आरोप लगाए हैं. संगाकारा की माने तो रायनएयर के कर्मचारियों ने उनके परिवार पर नस्लीय टिप्पणियां की है. हालांकि संगाकारा ने ये स्पष्ट नहीं किया कि उनके किन परिजन के साथ ये अनहोनी घटी है, चलिए आपको इसी बहाने कुमार संगाकारा के परिवार और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं.
कुमार संगकारा ने अपने बचपन की दोस्त येहाली से शादी की. इस कपल को जुड़वा बच्चे हैं. महान क्रिकेटर की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. दोनों का कॉलेज अगल-बगल था. मुलाकात कब दोस्ती और प्यार में तब्दील हुआ दोनों को पता ही नहीं चला. अंग्रेजी साहित्य और कविताओं के शौकीन संगकारा येहाली के लिए दिल छू लेने वाली कविताएं और खत लिखते थे. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के जमाने में संगाकारा रोजाना पब्लिक फोन बूथ से येहाली को कॉल किया करते.
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद संगाकारा और येहाली ने 2003 में शादी कर ली. कपल के जुड़वां बच्चों का नाम स्वायरी और कविथ है. श्रीलंका के लिए कई वर्ल्ड कप खेलने से लेकर भावुक संन्यास तक हर मौके पर येहाली अपने पति के साथ मजबूत इमोशनल सपोर्ट बनकर खड़ीं रहीं. कुमार संगाकारा रिटायरमेंट के बाद अब कमेंट्री और कोचिंग हर एरिया में हाथ आजमा रहे हैं.
Add as Preferred Source on Google
बतौर कोच अपने पहले ही कार्यकाल में कुमार संगकारा ने राजस्थान रॉयल्स को 17 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया था. हालांकि टीम खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार गई थी. 2026 में राजस्थान रॉयल्स चौथी पोजिशन पर रही. फैमिलीमैन कुमार संगाकारा की बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की भी चर्चा थी, जो बाद में सिर्फ कोरी अफवाह साबित हुई. आईपीएल 2025 में CSK और RR के बीच मैच के दौरान मलाइका अरोड़ा को राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने लक्जरी बॉक्स में कुमार संगाकार के ठीक बगल में बैठे देखा गया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया परर दोनों के अफेयर और डेटिंग की अफवाहें उड़ा दी गईं थीं.
श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले कुमार संगकारा ने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. उनका टेस्ट करियर 20 जुलाई 2000 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गॉल में शुरू हुआ था. इस खब्बू बैटर ने अपने 15 साल लंबे टेस्ट करियर को 134 मैच के बाद कोलंबो में 12,400 रन के साथ खत्म किया.
कुमार संगकारा रेड बॉल के साथ-साथ वाइट बॉल के भी जबरदस्त योद्धा थे. श्रीलंका के लिए 404 वनडे मैच में उन्होंने 14,234 रन बनाए. इस फॉर्मेट में 42 की औसत से उन्होंने 25 शतक और 93 अर्धशतक भी जमाए, जिसमें 169 उनका बेस्ट स्कोर रहा. संगकारा ने 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 31.40 की औसत से 1,382 रन बनाए.
कुमार संगाकारा ने श्रीलंका को लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया. 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की खिताबी हार से उबरते हुए 2011 में भी खिताब के नजदीक पहुंचे, लेकिन इस मर्तबा टीम भारत से फाइनल हार गई. वह ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए 2015 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेते हैं. मगर संगाकारा इससे ठीक एक साल पहले 2014 के टी-20 विश्व कप में भारत को हराते हुए श्रीलंका को चैंपियन बना चुके थे.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 29, 2026, 13:47 IST



