Health

सद्गुरु ने बताया दुनिया का सबसे हेल्दी नाश्ता, बस 2 मिनट में हो जाएगा तैयार, दिन भर हाई एनर्जी मिलती रहेगी

Last Updated:October 29, 2026, 13:45 IST

Most Nutritious Breakfast: दुनिया का सबसे हेल्दी नाश्ता क्या है. सद्गुरु ने इसका बेहद शानदार जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि इस धरती पर सबसे पौष्टिक और हेल्दी नाश्ता क्या है. साथ ही यह भी बताया कि इस ब्रेकफास्ट को बनाने में महज 2 से 3 मिनट का समय लगता है. सुबह में इसे खा लेने के बाद दिन भर हाई एनर्जी मिलती रहती है. इसमें प्रोटीन का भंडार होता है. आइए यह क्या चीज है, इसके बारे में जानते हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideसद्गुरु ने बताया दुनिया का सबसे हेल्दी नाश्ता, बस 2 मिनट में हो जाएगा तैयार Zoomसबसे हेल्दी नाश्ता क्या है. Photo: AI

Healthiest Breakfast Recipe: यौगिक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने इस संसार में सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बताया है. हेल्दी का मतलब ऐसा नाश्ता जिसमें पौष्टिक तत्वों की भरमार हो और उससे कोई नुकसान न हो. सद्गुरु ने अपने प्रवचन में अपने लोगों से इसकी रेसिपी भी बताया है. उन्होंने कहा है कि यदि इस नाश्ते को रोज अपनी आदत बना ली जाए तो इससे आपको पूरा दिन हाई एनर्जी मिलती रहेगी और आपमें ताकत की कोई कमी नहीं होगी. सबसे बड़ी बात यह है कि दुनिया के इस सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट को बनाने में 2 से 3 मिनट का समय लगता है. यह पूरा दिन शरीर में पोषण देता रहता है.

यह नाश्ता क्या है

सद्गुरु ने बताया कि यह नाश्ता है मूंगफली. लेकिन इसे बनाने का अलग तरीका है. यह बनता सिर्फ 2 मिनट में है लेकिन इसे 6-8 घंटे तक पानी में भींगा कर छोड़ देना होता है. इसे सिंपल तरीके से समझिए. सद्गुरु बताते हैं कि आपको यदि सबसे पौष्टिक नाश्ता करना है तो आप रात में सोते वक्त एक मुट्ठी मूंगफली को पानी में भींगने के लिए छोड़ दीजिए. जब सुबह आप उठ जाएं और काम पर जाने के लिए तैयार हो जाएं तो इस मूंगफली को निकाल लें और इसे मिक्सर ग्राइंडर अपने हिसाब से ग्राइंड कर लें. यदि आपको बारीक पसंद है तो बारीक पीस लें. यदि दरदरा पसंद है तो दरदरा कर लें. इसे निकाल लीजिए और पानी में मिला दीजिए. एक तरह से इसे शर्बत की तरह पीजिए.

केला मिलाकर बनेगा टेस्टी

सदगुरु कहते हैं कि अगर आप इसे और अधिक पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो मूंगफली को जब आप ग्राइंड करते हैं तभी इसमें एक या दो केले मिला दीजिए. यह अत्यंत पौष्टिक हो जाएगा. केला और मूंगफली दोनों में प्रोटीन का खजाना मिल जाएगा. साथ ही केले में भरपूर कार्बोहाइड्रैट से पूरा दिन हाई एनर्जी मिलेगी. मूंगफली और केले के इस मिश्रण में अपनी पसंद के हिसाब से पानी में मिला दें और गिलास में भरकर पी जाएं. सद्गुरु बताते हैं कि कई बार पूरा-पूरा दिन मैंने मूंगफली और केला खाकर ही बिता दिया. यानी कई दिन सिर्फ इतना ही खाकर रहा हूं. यह आमलोगों से आपको ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक रखेगा. अगर आपको यह फीका लगता है तो इसमें थोड़ा शहद मिला दीजिए. तीनों चीज का कॉम्बिनेशन इसे दुनिया के सबसे एनर्जेटिक हेल्दी ब्रेकफास्ट में शामिल करता है.

पानी में भिंगोना क्यों जरूर

सद्गुरु बताते हैं कि मूंगफली को पानी में भिंगोना जरूरी है. दरअसल मूंगफली या किसी भी तरह के कच्चे ड्राई फ्रूट्स में फाइटिक एसिड होता है. यह एक एंटी-न्यूट्रीशिएंट तत्व यानी पोषण-विरोधी तत्व है. जब यह पेट में जाता है तो यह आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनिरल्स के साथ चिपक जाता है और शरीर को उन्हें पूरी तरह सोखने नहीं देता. पानी में भिगोने से यह एसिड काफी हद तक घुल जाता है या कम हो जाता है. इसके अलावा बिना भिंगाएं मूंगफली में जो एंजाइम होते हैं वह पेट में पाचन के लिए जरूरी रस को निकलने से रोकता है या कम कर देता है. इससे पेट में भारीपन, गैस और बदहजमी की शिकायत हो सकती है. भीगने के बाद ये तत्व निकल जाते हैं. आयुर्वेद के हिसाब से भी किसी भी कठोर या स्निग्ध अन्न को भिगोने से उसकी भारी प्रकृति में सुधार होता है और शरीर उसे आसानी से पचाकर उसकी प्राण शक्ति को पूरी तरह ग्रहण कर पाता है.

विज्ञान के हिसाब से कितना पौष्टिक
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक 100 ग्राम मूंगफली में 28.8 ग्राम प्रोटीन, 4.7 ग्राम शुगर, 16.1 ग्राम कार्बोहाइड्रैट, 8.5 ग्राम फाइबर, 49.2 ग्राम फैट सहित कई तरह के मिनिरल्स होते हैं. इस 100 ग्राम मूंगफली से आपको 567 कैलोरी ऊर्जा मिल जाएगी. यानी एक तरह से आपके दिन भर की कुल ऊर्जा का 25 प्रतिशत तो सिर्फ मूंगफली से ही मिल जाएगा. अब यदि इसमें केला मिलाते हैं तो वह और अधिक कैलोरी आपको देगा. अब केले के गणित को समझिए. एक मध्यम आकार के केले में 29 ग्राम कार्बोहाइड्रैट, 1 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फाइबर और 0.4 ग्राम फैट के अलावा कई तरह के विटामिन, पोटैशियम, मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, नियासिन जैसे महत्वपूर्ण मिनिरल्स पाए जाते हैं. इस एक केले से आपको 112 कैलोरी ऊर्जा मिल सकती है.

About the AuthorLakshmi Narayan

With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…

और पढ़ेंFirst Published :

October 29, 2026, 13:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj