बहन अलवीरा के घर रक्षाबंधन मनाने पहुंचे सलमान खान, पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट की राखियां, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Last Updated:August 29, 2026, 06:13 IST
सलमान खान शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर के बाहर नजर आए. इस दौरान सुपरस्टार के माथे पर लगा तिलक और कलाई पर बंधी राखियां साफ दिखे. पैपराजी के सामने सलमान खान ने पोज दिए और अपनी राखियां फ्लॉन्ट की. अलवीरा के घर से बाहर निकलते समय सलमान खान का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
बहन अलवीरा के घर के बाहर स्पॉट हुए सलमान खान.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहनों के काफी करीब हैं. रक्षाबंधन के दिन वह अलवीरा खान के घर पहुंचे और उनके साथ रक्षांधन का त्योहार सेलिब्रेट किया. राखी बंधवाने के बाद उन्हें अलवीरा के घर के बार स्पॉट किया गया. इस दौरान वह लाइट मैरून टी-शर्ट, कम्फर्टेबल जींस, हाथों में स्टाइलिश घड़ी और सिर पर ब्लैक काउबॉय हैट पहने बेहद कूल और डैशिंग लुक में नजर आए. उनका यह काउबॉय अवतार सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
सलमान खान का यह लेटेस्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर अपनी बहन अलवीरा के घर से बाहर निकलते हुए पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिख रहे हैं. कार में बैठने से पहले सलमान ने पैपराजी के सामने सामने पोज भी दिए और कलाई पर बंधी राखियों को भी फ्लॉन्ट किया. उनके माथे पर लगा तिलक भी नजर आया. सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ अन्य वीडियो में सलमान खान बहन अलवीरा के घर पहुंचते ही मां हेलन को गले लगाते नजर आए. उनके अलावा सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी अलवीरा के घर के बाहर पैपराजी के कैमरों में कैद हुए.
View this post on Instagram



