Sports

डरपोक निकले इमाम उल हक! पाकिस्तान को मुसीबत में छोड़ ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे, अब हो रही है थू थू

होमखेलक्रिकेट

डरपोक निकले इमाम उल हक! पाकिस्तान को मुसीबत में छोड़ ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे

Last Updated:August 29, 2026, 06:09 IST

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 110 रन के स्कोर सिमट गई, जिससे मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी में बड़ी बढ़त मिली. इसके अलावा पाकिस्तान को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे.डरपोक निकले इमाम उल हक! पाकिस्तान को मुसीबत में छोड़ ड्रेसिंग रूम में बैठे रहेZoomपाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक

नई दिल्ली: किसी भी खेल में खिलाड़ियों को चोट लगना एक आम बात है. ऐसा ही क्रिकेट में होता है, लेकिन जब टीम को किसी खिलाड़ी की जरूरत होती है कई बार ऐसा देखा गया है कि वह चोट में भी मैदान पर अपने विरोधी से लड़ने आता है. ऐसे कई उदाहरण है. क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में टूटे हुए कंधे के साथ बैटिंग करने उतरे थे. वहीं, भारत के ऋषभ पंत ने टूटे हुए अंगूठे के साथ बैटिंग की थी. ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन एक बार पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद मैदान पर उतरे थे.

हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है. ऐसा ही एक नया मामला इंग्लैंड के खिलाफ जारी लॉर्ड्स टेस्ट मैच में देखने को मिला जब पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक लो ग्रेड काफ इंजरी के कारण बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे. इसके कारण इमाम की खूब आलोचना हो रही है. इमाम को टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी. इमाम की जगह पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने पारी की शुरुआत की.

क्या चोट में भी इमाम को बैटिंग करना चाहिए था?

लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बैटिंग नहीं करने पर इमाम को खूब बुरा-भला कहा जा रहा है. अब सवाल ये उठता है कि क्या इमाम को चोट में भी बैटिंग के लिए आना चाहिए था. बता दें कि किसी भी खिलाड़ी को किसी भी तरह की चोट की स्थित में एहतियातन बरतने की सलाह दी जाती है. क्योंकि छोटी से छोटी चोट भी कभी-कभी गंभीर बन जाता है. यही कारण रहा होगा कि पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट ने इमाम को मैदान पर नहीं उतारा, लेकिन जब इमाम की चोट को लेकर पहले से पता था कि वह लो ग्रेड का है तो फिर थोड़ा सा रिस्क लिया जा सकता था.

दूसरी बात ये है कि इमाम उल हक ने भी मैदान पर उतरने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई. अगर वो चाहते तो मुश्किल परिस्थिति में अपनी टीम के लिए क्रीज पर एक छोर को संभाल सकते थे. बेशक वह स्कोर नहीं करते, लेकिन वह अपने साथी बल्लेबाज की मदद जरूर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. यही वजह है कि पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें खूब बुरा भला कह रहे हैं.

110 रन पर सिमट गई पाकिस्तानी टीम

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 110 रन पर सिमट गई. टीम के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार कर पाए. पाकिस्तान की तरफ से ओपनर अजान अवैश ने 46 और सउद शकील ने 16 रनों का योगदान दिया. वहीं, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए थे, जिसके कारण उसे पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली. वहीं, दूसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने 3 विकेट पर 81 रन बनाकर अपनी बढ़त को 261 रन तक पहुंचा दिया था.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 29, 2026, 06:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj