बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी ‘टॉक्सिक’ की पकड़, यश की फिल्म को लगा एक और झटका, तीसरे दिन कमाई में 29 फीसदी गिरावट

Last Updated:August 29, 2026, 07:50 IST
सुपरस्टार यश और नयनतारा की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी रही. अब सभी की निगाहें वीकेंड के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म के दोबारा मजबूत वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली, लेकिन अब इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चलिए आपको बताते हैं कि यश की फिल्म ने शुक्रवार को देशभर में कितने करोड़ का बिजनेस किया है. (फोटो साभार: IMDb)
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने शुक्रवार को भारत में 26.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो दूसरे दिन की कमाई 37.65 करोड़ के मुकाबले 29.3 फीसदी कम है. इसके साथ ही भारत में फिल्म के तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 165.35 करोड़ तक पहुंच गया है. शुक्रवार को 19,390 शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.9 फीसदी दर्ज की गई. (फोटो साभार: Sacnilk)
यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 101.10 करोड़ की बंपर ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन कमाई में 62.8 फीसदी की गिरावट आई थी और इसने 37.65 करोड़ बटोरे थे. हालांकि, अब भी यह मूवी डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. कमाल की बात है कि फिल्म को कन्नड़ की तुलना में हिंदी वर्जन में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. (फोटो साभार: Sacnilk)
Add as Preferred Source on Google
तेलुगु और तमिल वर्जन का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा, जबकि ओणम के मौके पर रिलीज होने के बावजूद मलयालम वर्जन दर्शकों को खींचने में नाकाम रहा. ‘टॉक्सिक’ के पास वीकेंड से पहले तीन दिन का लंबा समय है, जब अक्सर फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आता है. हालांकि, फिल्म को मिले मिले-जुले रिव्यूज को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि यह वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है. (फोटो साभार: Sacnilk)
‘टॉक्सिक’ पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी, जहां इसका बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से मुकाबला होना तय माना जा रहा था. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 339.27 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था. वहीं, ‘टॉक्सिक’ ने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ (तीन दिनों में 121 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा राम चरण की ‘पेद्दी’ और विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले तीन दिनों में 125.50 करोड़ और 92.75 करोड़ की कमाई की थी. (फोटो साभार: Sacnilk)
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर किया है. फिल्म में यश डबल रोल में हैं, जबकि उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कहानी पुर्तगाली शासन के दौर वाले गोवा पर आधारित है, जब भारत का बाकी हिस्सा आजाद हो चुका था. इसमें एक गैंगस्टर के उदय और उसके पतन की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में यश ने राया और बेटे टिकट का डबल रोल निभाया है. नयनतारा राया की बहन गंगा के रोल में हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)
गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ अपने पहले प्रोमो के सामने आने के बाद से ही विवादों में घिरी रही है, जिसकी वजह फिल्म में मौजूद हद से ज्यादा हिंसा और बोल्ड सीन्स हैं. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते मेकर्स को टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर यूजर रेटिंग का ऑप्शन भी बंद करना पड़ा. इस फिल्म को यश ने गीतू मोहनदास के साथ मिलकर लिखा है. (फोटो साभार: Sacnilk)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 29, 2026, 07:05 IST



