Entertainment

Dolly Parton: डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, कौन थीं वह सुपरस्टार, जिनके सम्मान में झुकेगा अमेरिका का झंडा

Last Updated:August 26, 2026, 07:14 IST


Dolly Parton Death: अमेरिकी म्यूजिक आइकॉन डॉली पार्टन ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 6 दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाली डॉली ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसें लीं. उनके भतीजे ने उनके निधन की खबर साझा करते हुए कहा कि वो शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार चुकी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि एक हफ्ते तक अमेरिकी झंडा झुका रहेगा.
डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, सम्मान में झुकेगा अमेरिकी झंडाZoomडॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया.

नई दिल्ली.  अमेरिकी दिग्गज सिंगर डॉली पार्टन का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया. अमेरिकी म्यूजिक आइकॉन डॉली पार्टन ने नैशविले में अपनी अंतिम सांसें लीं. उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने एक वीडियो मेसेज के जरिए फैंस के साथ ये दुखद खबर शेयर की. डॉली पार्टन के मैनेजर ने बताया कि सिंगर और एक्ट्रेस कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं और इस खतरनाक बीमारी से लंबे समय तक जंग लड़ने के बाद उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

6 दशक तक अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाली डॉली पार्टन के निधन से इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगर और एक्ट्रेस डॉली के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर पोस्ट पर डॉली की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि सिंगर के सम्मान में एक हफ्ते तक अमेरिकी ध्वज झुका रहेगा.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी श्रद्धांजलि

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj