बुखार-सर्दी जुकाम को हल्के में न लें, वायरल फीवर से बचने के लिए करें ये काम

Last Updated:August 28, 2026, 06:42 IST
मिर्जापुर में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. मंडलीय अस्पताल में रोजाना 270 से ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टर ने लोगों को मास्क लगाने, हाथों की सफाई रखने, कटे फल और खुले में रखे खाने से बचने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की सलाह दी है.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तेजी के साथ वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है. वायरल फीवर में लापरवाही से एक युवक की जान जा चुकी है. ऐसे में अगर आपको भी वायरल फीवर है तो मेडिकल से मेडिसिन लेने से बेहतर है कि अस्पताल में डॉक्टर को दिखाए और दवा लें. मिर्जापुर जिले में स्थित मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब 270 से ज्यादा मरीज बुखार व सर्दी-जुखाम से पीड़ित पहुंच रहे हैं. ऐसे में लापरवाही खतरनाक बन जा रही है. मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर सुनील सिंह ने वायरल फीवर से बचने को लेकर टिप्स दिए हैं.
मंडलीय अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तो देखिए कि मिर्जापुर में अभी स्वाइन फ्लू के केस नहीं मिले हैं. इसमें यही होता है कि जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस फूलना. इस तरह की जो है खांसी आना. इस तरह के लक्षण होते हैं स्वाइन फ्लू के भी और वही वायरल के भी हैं. इसलिए हम लोगों को इन सब चीजों से बचना होगा. अगर आप इस समय मास्क लगा सकते हैं तो मास्क लगा कर के चलिए. ये सबसे ज्यादा जरूरी है. नहीं तो आप ऐसे-तरफ जगहों पे हाथ और इस तरह की चीजें ना रखें.
साफ-सफाई पर दें ध्यान
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अगर घर में आते हैं तो आप अपने हैंड वॉश करिए. प्रॉपर जिस तरह से पहले बताया गया कोरोना काल के समय में कि हैंड वॉश कैसे किया जाता है. उसके बाद ही आप किसी तरह अपने जो है खाने पे ध्यान दीजिए और ठंडी चीजों से बचिए. बाहर में जो है कोई भी चीजें जो है, ठंडा चीज और ठंडा-गरम होता है तो उससे भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कटे हुए फल मार्केट के ना खाएं. इस तरह के जो बाहर रखे हुए हैं, सामान जो है जिस पे धूल-धक्कड़ पड़ रहे हैं. जैसे समोसा हुआ, इसमें चाट हुआ. इन सबसे भी आप बच सकते हैं. इस तरह की चीजों का सेवन आप ना करें.
फल का ज्यादा से ज्यादा करें सेवन
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मौसम में फल का सेवन ज्यादा करिए. लिक्विड का सेवन ज्यादा करिए. ओआरएस के घोल जो गवर्नमेंट सप्लाई में हर जगह मिल रही है. उसका सेवन करिए. क्योंकि, कभी बारिश हो रही है और कभी धूप निकल रहा है. इस समय इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके बाद जो है, आपके डेंगू का भी लक्षण आने लगते हैं. आगे चल के जो है डेंगू जो बारिश के बाद डेंगू शुरू हो जाते हैं तो आपके घर में अगर पानी-वानी कहीं रुका है तो उसको भी आप साफ-सफाई करवा लें.
डॉक्टर से ही लें मेडिसिन
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कूलर में पानी ना रुका हो, उसको भी देख लें. इससे आप इन वायरल से बच सकते हैं और डेंगू, स्वाइन फ्लू किसी भी तरह की बीमारी से आप बच सकते हैं. अगर आप सावधानी बरतते हैं. अगर आपको बुखार आ रहा है तो डॉक्टर को दिखाए बगैर मेडिसिन खुद से नहीं लें. खुद से मेडिसिन लेने से दिक्कतें बढ़ सकती है. ज्यादा परेशानी हो तो मंडलीय अस्पताल या स्थानीय सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टर को दिखाकर जांच कराकर दवा लें सकते हैं.
About the AuthorVivek Kumar
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
August 28, 2026, 06:42 IST



