बूंदी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

Last Updated:September 06, 2026, 19:51 IST
Bundi Weather News: बूंदी शहर में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और शहरवासियों ने राहत की सांस ली. वहीं, खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. किसानों ने बारिश को फसलों के लिए अमृत बताया.
ख़बरें फटाफट
बूंदी में झमाझम बारिश
बूंदी: बूंदी शहर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी और धूप से परेशान आम जनजीवन को आखिरकार राहत की बड़ी बूंदें नसीब हुई हैं. शहर में तेज हवाओं के साथ मूसलादार बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण सुहाना हो गया है.
पिछले कुछ समय से बूंदी में तापमान और उमस काफी बढ़ गया था, जिसके कारण आम लोग बेहाल थे. आसमान में छाए बादलों और धूप की लुकाछिपी ने उमस को और अधिक बढ़ा दिया था, जिससे कूलर और पंखे भी जवाब देने लगे थे. दोपहर के समय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला था, लेकिन इस ताजा बारिश ने माहौल में ठंडक घोल दी है. तापमान में अचानक आई भारी गिरावट से लोगों को गर्मी के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है.
किसानों के लिए अमृत समान साबित हो रही बारिशयह मूसलादार बारिश आम नागरिकों के लिए भले ही राहत का अहसास लेकर आई हो, लेकिन अन्नदाता किसानों के लिए यह किसी वरदान या अमृत से कम नहीं है. कृषि प्रधान इस क्षेत्र में फसलों की स्थिति इस समय विशेष दौर से गुजर रही थी. लंबे समय से बारिश न होने या खंड वर्षा के कारण फसलें सूखने के कगार पर थीं और किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सता रही थी. ऐसे समय में हुई यह झमाझम बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी, जिससे मुरझाए खेतों में फिर से हरियाली लौट आएगी और पैदावार बेहतर होने की उम्मीद मजबूत होगी.
सड़कों पर बह निकला पानी, यातायात हुआ प्रभावितझमाझम बारिश के चलते बूंदी शहर के कई प्रमुख मार्गों और नीचले इलाकों में पानी भर गया. अचानक तेज बहाव के साथ सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, बारिश के इस मौसम का आनंद लेने के लिए शहरवासी घरों से बाहर निकल आए और पार्कों तथा चौराहों पर सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ और घंटों तक शहर में हल्की मध्यम बौछारों का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में और अधिक ठंडक बने रहने की संभावना है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bundi,Rajasthan
First Published :
September 06, 2026, 19:51 IST



