Entertainment

बैंकॉक की सड़कों पर टाइगर श्रॉफ का ‘बीस्ट मोड’, ‘बागी’ का रिहर्सल देख फैंस हुए दीवाने, वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:September 12, 2026, 21:21 IST

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘बागी’ की एक पुरानी रिहर्सल क्लिप अपलोड की, जिसमें वह बैंकॉक की सड़कों पर किक बॉक्सिंग स्किल को निखारते नजर आ रहे हैं. फैंस को टाइगर श्रॉफ का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वे एक्टर की फाइटिंग स्किल के मुरीद हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बैंकॉक की सड़कों पर टाइगर का 'बीस्ट मोड', 'बागी' का रिहर्सल देख फैंस दीवानेZoomटाइगर ने थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. (फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff)

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के अभिनेता टाइगर श्रॉफ जितनी फिटनेस को लेकर सचेत रहते हैं, उतना ही वे सोशल मीडिया पर अपनै फेंस के साथ कनेक्ट रहते हैं. उनके लेटेस्ट अपडेट के लिए फैंस इंतजार में रहते हैं. शनिवार को अभिनेता ने बागी फिल्म से जुड़ी शूटिंग की एक क्लिप शेयर की. इस क्लिप में टाइगर किक-बॉक्सिंग करते नजर आए.

टाइगर पुराने वीडियो में ‘बागी’ के एक एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते दिख रहे थे. एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘टाइगर भाई, आप खुद को ‘बच्चा’ कहते हैं, लेकिन आप बैंकॉक के सभी स्टंटमैन को बुरे सपने दे रहे हैं. क्या शानदार बीस्ट मोड है भाई.’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया के सबसे युवा एक्शन हीरो. इसी तरह कई यूजर्स ने टाइगर के वीडियो पर प्यार जताया.

‘बागी’ ने बनाया टाइगर को एक्शन स्टार‘बागी’ फ्रेंचाइजी टाइगर के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से एक है, जिसने उन्हें एक्शन हीरो में से एक के रूप में स्थापित किया है. पहली फिल्म ‘बागी’ 2016 में दर्शकों तक पहुंची. सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू भी अहम कलाकार के रूप में नजर आए. यह पहली बार था जब टाइगर स्क्रीन पर मार्शल आर्ट दिखाते नजर आए. निर्माता ने 2018 में ‘बागी 2’ रिलीज की, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया था. इस बार अहम कलाकारों में टाइगर के साथ दिशा पाटनी और मनोज बाजपेयी थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj