मुन्ना भैया लौट आए हैं! गुड्डू पंडित के साथ दिखा खतरनाक अवतार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Last Updated:August 24, 2026, 19:59 IST
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गई है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी कर दिए हैं. दिव्येंदु और अली फजल अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलर दुनिया पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
मुन्ना भैया जीतने आ रहे है दिल
नई दिल्ली. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलर दुनिया अब पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है.
इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुके हैं और अब मेकर्स ने मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फैंस इन अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.
मेकर्स ने जारी किया प्रोमो
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया का नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में मुन्ना भैया का वही पुराना स्वैग और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में उनका पावरफुल और एक्शन से भरपूर अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है. प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “मुन्ना भैया, साक्षात A(LIVE). बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए.इसके साथ ही मेकर्स ने साफ किया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शकों के सामने आएगी.
View this post on Instagram



