भरतपुर के किले में छिपा है पुराना इतिहास, राजकीय संग्रहालय में सुरक्षित हैं दुर्लभ मूर्तियां और एंटीक वस्तुएं

Last Updated:September 07, 2026, 12:03 IST
Bharatpur News: शहर के ऐतिहासिक किले के अंदर स्थित यह संग्रहालय भरतपुर की कला, संस्कृति, इतिहास और राजघराने की विरासत को करीब से जानने का एक महत्वपूर्ण स्थान है. यहां बड़ी संख्या में प्राचीन और एंटीक वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं. संग्रहालय में रखी कई कीमती और दुर्लभ मूर्तियां देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में भी खास उत्सुकता रहती है.
शहर के ऐतिहासिक किले के अंदर स्थित संग्रहालय भरतपुर की कला संस्कृति, इतिहास और राजघराने की विरासत को करीब से जानने का एक महत्वपूर्ण स्थान है. यहां बड़ी संख्या में प्राचीन और एंटीक वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं. संग्रहालय में रखी कई कीमती और दुर्लभ मूर्तियां देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में भी खास उत्सुकता रहती है. किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बीच बना यह संग्रहालय भरतपुर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.
राजकीय संग्रहालय में भरतपुर के राजपरिवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण निशानियां भी सुरक्षित हैं. इनमें पुराने समय की वस्तुएं, शाही उपयोग का सामान, हथियार, कलाकृतियां और दूसरी ऐतिहासिक धरोहरें शामिल हैं. इन वस्तुओं को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है.कि उस समय भरतपुर का राजपरिवार किस तरह का जीवन जीता था और यहां की कला व संस्कृति कितनी समृद्ध थी संग्रहालय में मौजूद प्राचीन वस्तुएं केवल देखने भर के लिए नहीं हैं. बल्कि ये भरतपुर के गौरवशाली अतीत की कहानी भी बयां करती हैं.
इस संग्रहालय की एक खास बात यह भी है कि भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों से मिलने वाली महत्वपूर्ण प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक वस्तुओं को संरक्षण के लिए यहां रखा जाता है. खुदाई या अन्य माध्यमों से सामने आने वाली ऐसी धरोहरों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपने क्षेत्र के इतिहास को करीब से समझ सकें इन प्राचीन मूर्तियों में उस दौर की कला, शिल्प और धार्मिक परंपराओं की झलक दिखाई देती है. कई वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें देखकर लोगों को सदियों पुराने समय की सभ्यता और संस्कृति.
Add as Preferred Source on Google
भरतपुर का राजकीय संग्रहालय सिर्फ प्राचीन वस्तुओं को रखने की जगह नहीं बल्कि इतिहास को जीवंत रूप में समझने का माध्यम भी है. यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर भरतपुर और आसपास के क्षेत्र से जुड़ी अलग-अलग ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का अवसर मिलता है. किले के अंदर स्थित होने के कारण संग्रहालय का महत्व और भी बढ़ जाता है. पर्यटक जब किले की ऐतिहासिक दीवारों के बीच संग्रहालय में पहुंचते हैं. तो उन्हें भरतपुर के पुराने गौरव और शाही दौर की झलक एक साथ देखने को मिलती है.
भरतपुर का राजकीय संग्रहालय शहर की ऐतिहासिक पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. यहां रखी प्रत्येक प्राचीन वस्तु अपने समय की एक अलग कहानी कहती है. राजपरिवार की निशानियों से लेकर आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त प्राचीन मूर्तियों तक, संग्रहालय में मौजूद धरोहरें भरतपुर के समृद्ध इतिहास को सामने लाती हैं. अगर आप भरतपुर घूमने आते हैं. शहर के इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं. तो किले के अंदर स्थित यह संग्रहालय आपके लिए एक खास अनुभव हो सकता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 07, 2026, 12:03 IST



