Murshidabad Jal Manav। Iqbal Murshidabad news। पानी से बाहर आते ही होती थी जलन, तो तालाब को बनाया घर… अब किस हाल में इकबाल

होमफोटोदेश
पानी से बाहर आते ही होती थी जलन, तो तालाब को बनाया घर… अब किस हाल में इकबाल
Last Updated:September 07, 2026, 21:50 IST
पानी से बाहर आते ही शरीर में आग सी जलन और सांपों के बीच तालाब में बीतती जिंदगी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के इकबाल की अजीब बीमारी ने पूरे देश को हैरान कर दिया था. अब रिलायंस हॉस्पिटल मुंबई में उसका इलाज शुरू हो चुका है. डॉक्टर्स का दावा है कि वह जल्द ठीक होकर नॉर्मल लाइफ जिएगा. जानिए क्या है इस बीमारी के पीछे का सच.
पानी में रात-दिन बिताने वाला मुर्शिदाबाद का जल मानव: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला इकबाल सालों से एक अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है. उसके शरीर में ऐसी प्रॉब्लम है कि पानी से बाहर आते ही पूरी बॉडी में बहुत भयानक जलन होने लगती है. इस दर्द से बचने के लिए उसने 20-25 फीट गहरे तालाब को ही अपना घर बना लिया था, जहां वह दिन-रात गुजारता था.
बचपन से स्ट्रगल और अचानक शुरू हुआ लाइफ में ये क्रेजी मोड़: बेलडांगा का रहने वाला इकबाल बचपन में ही अपने पिता को खो चुका था. बेहद तंगहाली और गरीबी में पले-बढ़े इकबाल की जिंदगी कुछ साल पहले अचानक बदल गई. शरीर में अजीब से सिम्टम्स (उपसर्ग) दिखने लगे. जैसे ही वह तालाब से बाहर कदम रखता, उसकी स्किन पर आग जैसी असह्य जलन होने लगती. आखिरकार ठंडक पाने के लिए पानी ही उसका एकमात्र सहारा बना.
सांप और जहरीले कीड़ों के बीच तालाब में गुजारीं रातें: इकबाल की कंडीशन इतनी एक्सट्रीम थी कि तालाब के अंदर सांप, बिच्छू और कई जहरीले कीड़े-मकौड़ों के घूमने के बावजूद वह पानी से बाहर नहीं निकलता था. लोगों के लिए यह देखना काफी हैरान कर देने वाला था कि कोई इंसान पानी के अंदर इतने घंटे कैसे बिता सकता है. उसके लिए तालाब कोई शौक नहीं बल्कि अपनी जानलेवा जलन से बचने का आखिरी ऑप्शन था.
Add as Preferred Source on Google
लोकल मीडिया में वायरल हुआ केस तो मिला मुंबई का टिकट: इकबाल का यह अनोखा और दर्दनाक मामला जब न्यूज मीडिया में हाइलाइट हुआ, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों का ध्यान इस पर गया. इकबाल के पास इलाज के पैसे नहीं थे, इसलिए रिलायंस की टीम ने आगे आकर जिम्मेदारी ली. वे तुरंत इकबाल को एयरलिफ्ट/ट्रांसपोर्ट करके मुंबई के वर्ल्ड-क्लास ‘रिलायंस हॉस्पिटल’ ले गए ताकि उसकी प्रॉपर मेडिकल टेस्टिंग हो सके.
जेनेटिकल या हार्मोनल लोचा?: मुंबई के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का कहना है कि इकबाल की यह अजीब बीमारी जेनेटिकल (आनुवंशिक) या हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हो सकती है. इसके सटीक कारण का पता लगाने के लिए कुछ एडवांस्ड क्लीनिकल टेस्ट किए जा रहे हैं, जो पश्चिम बंगाल में पॉसिबल नहीं थे. डॉक्टर्स की पूरी टीम उसे 24×7 ऑब्जर्वेशन में रखकर उसकी हेल्थ को क्लोजली मॉनिटर कर रही है.
धीरे-धीरे हो रही रिकवरी: मुंबई में इलाज शुरू होने के बाद इकबाल की हालत में काफी सुधार आ रहा है. वह अब नॉर्मल खाना खाने लगा है और आराम से बातचीत कर रहा है. उसकी मां कामिरन बीबी ने बताया कि डॉक्टर्स को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर एक नॉर्मल लाइफ जी सकेगा. हाल ही में फैमिली मेंबर्स ने उससे मुलाकात की और उसे ब्लैक सनग्लासेस (काला चश्मा) गिफ्ट किए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 07, 2026, 21:50 IST



