National

भारत का है PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान…अफगानिस्तान ने मैप में दिखाया सच तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची

भारत की सच्चाई से दुनिया एक बार फिर वाकिफ हुई है. अबकी अफगानिस्तान ने दुनिया को भारत का सच दिखाया है. जी हां, पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा है. भारत के इस खूबसूरत हिस्से पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा कर रखा है. भले ही पाकिस्तान कब्जे को अपना अधिकार माने, मगर दुनिया सच जानती है. यही वजह है कि अफगानिस्तान भी पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानता है. उसकी नजर में भी पीओके यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का ही है. इस बार यही बात अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कही है तो पाकिस्तान को मिर्ची लग गई.

दरअसल, अफगानिस्तान और भारत के बीच कुछ दिन बाद क्रिकेट मैच है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया गया है. इससे पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. पाकिस्तान ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है.

अफगानिस्तान ने अपना प्रोमो शेयर किया

एसीबी यानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह प्रोमो शेयर किया. यह नई दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज से कुछ दिन पहले किया गया. सूत्रों ने CNN- को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नक्शे में दिखाए गए हिस्सों को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने आपत्ति जाहिर की है. हालांकि, पीसीबी ने किस तरह की आपत्ति दर्ज कराई है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठा सकता है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ही काफी तनावपूर्ण हैं. दोनों देशों के बीच सीमा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है.

नक्शे को लेकर विवाद से काबुल-इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़पें और हवाई हमले भी हुए हैं. पाकिस्तान लगातार अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी देश के अंदर होने वाले कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है.

भारत के शीर्ष खुफिया सूत्रों ने CNN- को बताया कि दोनों देशों के बीच इस तरह का तनाव अब सॉफ्ट पावर के जरिए भी सामने आ सकता है. इसमें संस्कृति और खेल जैसे मंच शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रोमो में नक्शे का यह चित्रण काबुल की ओर से एक कूटनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा सकता है. इसका संकेत यह हो सकता है कि अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है और पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं को ध्यान में रखे बिना भारत के साथ संबंध आगे बढ़ाना चाहता है.

एक भारतीय खुफिया सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी ब्रांडिंग का इस्तेमाल करना, खेल कूटनीति में काबुल के स्वतंत्र विदेश नीति रुख को बनाए रखने के इरादे को दर्शाता है.’

ACB ने भारत-अफगानिस्तान सीरीज का किया प्रमोशन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज को लेकर यह प्रोमो जारी किया. पोस्ट में उसने सीरीज के महत्व को बताते हुए लिखा कि यह ‘एक ऐसी सीरीज है, जो एक बार फिर दो देशों को एक साथ लाएगी.’ ACB ने भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को ऐसे दो देशों की भिड़ंत बताया, जिनका ‘गहरा इतिहास, संस्कृति और क्रिकेट के प्रति साझा जुनून’ है.

बोर्ड ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ये सिर्फ मैच नहीं हैं. ये जुनून, उत्साह और महत्व से भरे मुकाबले हैं, जहां अफगान-अटलान मैदान पर उतरेगा और अपने देश में मौजूद लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर चलेगा.’ भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj