भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

होमखेलक्रिकेट
भारत-पाक मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर
Last Updated:October 05, 2026, 23:58 IST
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी.WCL 2025 में भारत-पाकिस्तान का मैच
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान के बुरे दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का है. डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में पाकिस्तान की टीम ने बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर टीम मैनेजमेंट और पीसीबी के बीच बातचीत चल रही थी. टीम के मालिक कामिल खान ने भी बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर नहीं हो सका.
पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए खेद है कि पीसीबी द्वारा जरूरी एनओसी जारी नहीं करने के फैसले को बरकरार रखने के कारण टीम डब्ल्यूसीएल के मौजूदा सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेगी.” बयान में कहा गया, ‘‘हम पीसीबी के अधिकार और उसके फैसले का सम्मान करते हैं. हमें स्वाभाविक रूप से निराशा है कि हमारे खिलाड़ियों को क्रिकेट के दिग्गजों के इस वैश्विक आयोजन में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा. हम अपने खिलाड़ियों, समर्थकों और प्रशंसकों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं.”
पिछले WCL विवाद के कारण हटी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान चैंपियंस का टूर्नामेंट से हटना पीसीबी और डब्ल्यूसीएल आयोजकों के बीच पिछले साल के विवाद के बाद हुआ है. पिछले सत्र में राजनीतिक तनाव के बीच इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ अपने निर्धारित मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पीसीबी ने टूर्नामेंट आयोजकों की आलोचना की थी और लीग में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिए थे.
रिपोर्टों के मुताबिक, पीसीबी कुछ शर्तों के साथ खिलाड़ियों को एनओसी जारी करने पर सहमत था. इनमें पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने को लेकर भारतीय खिलाड़ियों की ओर से लिखित माफी और दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने को लेकर आश्वासन जैसी शर्तें शामिल थीं.
WCL के मालिक की PCB के शर्तों पर नहीं हुई डील
रिपोर्टों के अनुसार डब्ल्यूसीएल आयोजकों ने पीसीबी की कुछ शर्तें स्वीकार कर ली थीं, लेकिन माफी और हाथ मिलाने से जुड़ी मांगों को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. इस घटनाक्रम के बाद 10 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी नहीं खेला जाएगा.
पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल के पिछले दोनों सत्र में उपविजेता रहा था. टीम को 2024 में हुए पहले सत्र के फाइनल में इंडिया चैंपियंस से हार मिली थी जबकि 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने उसे शिकस्त दी थी. डब्ल्यूसीएल ने भी सोमवार को पाकिस्तान चैंपियंस के टूर्नामेंट से हटने की पुष्टि की. आयोजकों ने कहा कि तीसरे सत्र में अब छह टीमें हिस्सा लेंगी.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2026, 23:58 IST



