Rajasthan

अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिला तो 900 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर संकट, 20-25 दिन से निगम के चक्कर, डेडलाइन करीब

Last Updated:October 05, 2026, 17:18 IST

Alwar Safai Karmchar Recruitment: अलवर नगर निगम के करीब 900 सफाई कर्मचारियों के सामने राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है. कर्मचारियों का आरोप है कि भर्ती के लिए जरूरी अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें अब तक जारी नहीं किए गए हैं. वे करीब 20-25 दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 13 तारीख नजदीक आने से कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है. कर्मचारियों ने जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

अलवर में अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिला तो 900 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर संकटZoomअनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिला तो 900 सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर संकट

अलवर। अलवर नगर निगम में शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का गुस्सा अब फूट पड़ा है. राजस्थान सरकार की सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए जरूरी अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से करीब 900 सफाई कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है. कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 20 से 25 दिनों से वे अनुभव प्रमाण पत्र के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक एक भी कर्मचारी को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया. भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 13 तारीख नजदीक आने के साथ ही कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है.

कर्मचारी प्रतिनिधि मोहनलाल इंदोरिया और राजेश सारसर ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी और गठित समितियां लगातार कर्मचारियों को केवल बन जाएगा का आश्वासन दे रही हैं, लेकिन प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो रही. तीनों जोन के करीब 900 कर्मचारी इस प्रक्रिया से प्रभावित बताए जा रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि वे रोजाना सुबह 4 बजे अपने छोटे बच्चों और परिवारों को छोड़कर शहर की सफाई व्यवस्था संभालने निकलते हैं, लेकिन आज अपने ही अधिकार से जुड़े एक प्रमाण पत्र के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने को मजबूरकर्मचारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समिति के सदस्य भी अलग-अलग बातें कर रहे हैं, जिससे स्थिति और उलझ गई है. कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन की इस देरी से उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का अवसर गंवाने का खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि अंतिम तिथि से पहले अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे. कर्मचारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 17:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj