Rajasthan

भिवाड़ी में 20 फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, एक की हालात गंभीर

Last Updated:September 12, 2026, 19:26 IST

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी में 20 फीट ऊंची भारी-भरकम दीवार भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई. धमाके की आवाज के साथ ही चारों तरफ चीख-पुकार और धूल का गुबार छा गया. इस भयानक हादसे की चपेट में वहां मजदूरी कर रहा शख्स आ गया. मलबे के भारी बोझ तले दबने से अरविंद की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसका साथी मजदूर मुकेश कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.भिवाड़ी में 20 फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौतZoom

अलवर. राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी की दीवार गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई. शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. राशि ट्रेडिंग कंपनी में लोहे के कबाड़ की लोडिंग-अनलोडिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान कंपनी के पीछे बनी करीब 20 फुट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है.

हादसे के वक्त वहां काम कर रहे मजदूर अरविंद उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है. दीवार के मलबे की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी मुकेश कुमार भी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

यूआईटी फेज-3 थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस फैक्ट्री में स्क्रैप का सामान पड़ा हुआ था. इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था. इसी दौरान ये घटना हुई है. इसके अलावा ये देखा जा रहा है कि ये दुर्घटना हुई कैसे है. इसके पीछे की वजह जानने में पुलिस जुट चुकी है.

परिजनों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि दीवार अचानक क्यों गिरी और हादसे के लिए किसी की लापरवाही जिम्मेदार थी या नहीं. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी.

घायल का चल रहा इलाज

घायल मुकेश को तुरंत भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी बताया जा रहा है. हादसे के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई. कंपनी प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने अरविंद की मौत और मुकेश के घायल होने की पुष्टि की है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 12, 2026, 19:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj