मरीजों के लिए राहत, AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, केंद्रीय मंत्री की पहल के बाद बनी सहमति

Last Updated:September 27, 2026, 16:46 IST
जोधपुर एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है, इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के देखल और डॉक्टर के साथ हुई वार्ता के बाद सहमति बनी है.रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत के बाद काम के दबाव और व्यवस्थाओं को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे. हड़ताल खत्म होने से जोधपुर एम्स में ठप पड़ी चिकित्सा सेवाएं अब फिर से सामान्य हो सकेंगी.
जोधपुर AIIMS में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पहल और डॉक्टरों के साथ हुई बातचीत के बाद मांगों के समाधान को लेकर सहमति बन गई है.
दरअसल, रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की थी. डॉक्टरों ने काम के हालात, ड्यूटी व्यवस्था और काम के दबाव समेत कई मुद्दे उठाए थे.
शेखावत ने डॉक्टरों को दिया भरोसा
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉक्टरों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और AIIMS प्रशासन के स्तर पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी. शेखावत ने यह भी कहा कि AIIMS जैसे बड़े संस्थान में डॉक्टरों की गरिमा, सुरक्षा और बेहतर काम का माहौल परिस्थितियां बेहद जरूरी हैं.
मरीजों को मिलेगी राहत
हड़ताल के चलते AIIMS की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई थीं और दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब हड़ताल खत्म होने के बाद AIIMS की चिकित्सा सेवाएं सामान्य होने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 27, 2026, 16:42 IST



