मेट्रो, हाईवे और रेलवे; चेन्नई को 13000 करोड़ के तोहफे देने जा रहे पीएम मोदी, तमिलनाडु का यह दौरा क्यों है खास?

होमताजा खबरदेश
मेट्रो, हाईवे और रेलवे; आज चेन्नई को 13000 करोड़ के तोहफे देने जा रहे PM मोदी
Last Updated:October 10, 2026, 23:53 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई दौरे पर रहेंगे. वो तमिलनाडु को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इन प्रोजेक्ट्स में चेन्नई मेट्रो का दूसरा चरण, हाईवे, रेलवे और बंदरगाह विकास शामिल है. पीएम मोदी आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे. इसके अलावा वो जलकंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. यह दौरा तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा.PM Modi Chennai Visit: पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात. (File Photo : PTI)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वो तमिलनाडु के लोगों को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. इन प्रोजेक्ट्स से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार मिलेगी. पीएम मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इनमें चेन्नई मेट्रो, रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और शिक्षा से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन इस दौरे का बड़ा आकर्षण है. इससे चेन्नई के लोगों का सफर आसान होगा. पीएम मोदी पोरूर बाईपास से पूनामल्ली तक मेट्रो में सफर भी करेंगे. इसके साथ ही वो आईआईटी मद्रास में बने अत्याधुनिक ब्रेन सेंटर को भी देश को समर्पित करेंगे. यह दौरा विकास को नई दिशा देने वाला है. पीएम मोदी जलकंडेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी करने वाले हैं.
चेन्नई मेट्रो और हाईवे प्रोजेक्ट्स से आम लोगों को क्या फायदा मिलेगा?
पीएम मोदी 4900 करोड़ रुपये की लागत से बने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. इसमें पूनामल्ली से वडापलानी तक का हिस्सा शामिल है. इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी. इसके अलावा 3700 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी. इसमें नेशनल हाईवे-744 का 36 किलोमीटर लंबा वडुगापट्टी-तेरकुवेंगनल्लूर खंड शामिल है.
साथ ही मदुरै रिंग रोड के 30 किलोमीटर हिस्से का भी उद्घाटन होगा. इन हाईवे प्रोजेक्ट्स से बड़े तीर्थस्थलों और इंडस्ट्रियल एरिया में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. नागपत्तनम-तंजावुर हाईवे पर फोर लेन बाईपास का शिलान्यास भी किया जाएगा.
रेलवे और बंदरगाहों के विकास के लिए पीएम मोदी का क्या है खास प्लान?
रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 750 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पांच रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है. इनमें पलानी, वेल्लोर कैंटोनमेंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नामक्कल स्टेशन शामिल हैं. पीएम मोदी इन पांचों स्टेशनों का भव्य उद्घाटन करेंगे. समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भी बड़े कदम उठाए जाएंगे. चेन्नई पोर्ट, कामराजार पोर्ट और वीओ चिदंबरनार पोर्ट पर नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी. इससे तमिलनाडु में रोजगार और बिजनेस के नए मौके बनेंगे.
विकास कार्यों के अलावा पीएम मोदी के चेन्नई दौरे में और क्या खास है?
इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही पीएम मोदी एजुकेशन और रिसर्च पर भी फोकस कर रहे हैं. वो आईआईटी मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर को देश को समर्पित करेंगे. यह सेंटर दिमाग से जुड़ी गंभीर रिसर्च में बड़ी भूमिका निभाएगा. इसके बाद पीएम मोदी एक खास स्कूल के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. वो जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय के 50 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी जलकंडेश्वर मंदिर भी जाएंगे और वहां दर्शन करेंगे.
About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2026, 16:07 IST



