Rajasthan

मेडिसिन विंग में चले लात-घूंसे और ग्लूकोज स्टैंड, पत्नी पर जहर देने का आरोप

Last Updated:August 24, 2026, 11:58 IST

Bikaner: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर हंगामा और मारपीट हुई. मरीज के रिश्तेदारों और पत्नी के समर्थकों के बीच चले लात-घूंसों के दौरान ग्लूकोज स्टैंड को हथियार बनाकर हमला किया गया. पीड़ित ने अपनी पत्नी पर ज़हर देकर मारने का आरोप लगाया है. घटना से वार्ड में हड़कंप मच गया और मरीज बाहर भाग खड़े हुए. सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामला शांत कराया और पीड़ित की रिपोर्ट पर नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर PBM अस्पताल में पत्नी पर जहर देने का आरोप, चले लात-घूंसेZoomबीकानेर PBM अस्पताल में खूनी संघर्ष, पत्नी पर जहर देने का आरोप

Bikaner: राजस्थान के बीकानेर स्थित प्रसिद्ध पीबीएम अस्पताल की नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग उस समय किसी जंग के मैदान में तब्दील हो गई, जब एक भर्ती मरीज के रिश्तेदार और उसकी पत्नी के साथ आए लोगों के बीच तीखी बहस खूनी संघर्ष में बदल गई. अस्पताल के शांत माहौल में अचानक चीख-पुकार मच गई और पूरे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज पहले से ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था. इस दौरान मरीज की पत्नी अपने कुछ सहयोगियों और परिजनों के साथ उससे मिलने पहुंची थी. वहां पहले से मौजूद मरीज के रिश्तेदारों और पत्नी के पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर पुराना पारिवारिक विवाद फिर से गहरा गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात लात-घूंसों तक पहुंच गई.

Bikaner PBM Hospital Violence: बीकानेर PBM अस्पताल की मेडिसिन विंग में चले लात-घूंसे और ग्लूकोज स्टैंड. मरीज ने पत्नी पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस जांच जारी. pic.twitter.com/eQrnEYJmOn

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj