मॉम-टू-बी सामंथा रुथ प्रभु के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किए Moods

Last Updated:September 12, 2026, 14:51 IST
साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में हैं. सामंथा रुथ प्रभु पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का फेज एंजॉय कर रही हैं.
नई दिल्ली. सामंथा इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल एंजॉय कर रही हैं. वो राज निदिमोरु संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं. प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
शनिवार को सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज की सीरीज शेयर की है. इन तस्वीरों में वह पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अपने वर्क कमिटमेंट्स से जुड़े पलों को दिखाती नजर आईं. कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग वर्क लोकेशंस पर पोज देती दिखीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
इन फोटोज में सामंथा रुथ प्रभु अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं. सामंथा रुथ प्रभु ने इस दौरान कैजुअल और कंफर्टेबल लुक अपनाया था. प्रेग्नेंसी के बावजूद एक्ट्रेस प्रोफेशनली एक्टिव हैं और अपने काम से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
Add as Preferred Source on Google
जैसे ही सामंथा ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया. फैंस उनकी फोटोज पर जमकर प्यार लुटाते हुए ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी के बाद वो और राज इस बात के लिए भी तैयार थे कि शायद उन दोनों के बच्चे न हों.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा ने कहा था, ‘मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई थी, जहां मैं ठीक थी. राज और मैं दोनों इस बात को लेकर सहज थे कि शायद हमारे बच्चे नहीं हो सकते. शायद होंगे, शायद नहीं होंगे. मैं दोनों ही चीजों के लिए तैयार थी. मैं ओके थी और वो भी ओके थे. इसलिए यह हमारे लिए एक सरप्राइज है.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. दोनों पहली बार प्रोफशनली मिले थे. एक्ट्रेस ने राज और डीके की बनाई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में काम किया था. इसके बाद दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम किया. धीरे-धीरे उनकी प्रोफेशनल बॉन्डिंग निजी रिश्ते में बदल गई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी. दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर के लिंगा भैरवी मंदिर में एक इंटीमेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे. ये राज और सामंथा दोनों की दूसरी शादी है. सामंथा रुथ प्रभु ने इससे पहले नागा चैतन्य से शादी की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 12, 2026, 14:51 IST



