घर से मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती का कर रहे हैं इस्तेमाल? आपकी सेहत के लिए जानलेवा, मेरठ विभाग का बड़ा खुलासा

Last Updated:September 12, 2026, 15:06 IST
Health News: बाजार में बिकने वाली अप्रमाणित मच्छर अगरबत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी घातक हो सकती हैं, ये हम नहीं बल्कि डॉक्टर खुद बता रहे हैं. अब विभाग द्वारा ऐसी अगरबत्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल होते हैं.
मेरठ: वर्तमान समय में जिस प्रकार से मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अगर आप भी उनसे बचाव के लिए बाजार में मिलने वाली अगरबत्तियों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे आपको राहत मिल जाए तो रूकिए. ऐसे सभी लोग अगरबत्ती खरीदते समय उनकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य कर लें, क्योंकि कहीं ना कहीं बचाव के लिए उपयोग की गई ये अगरबत्ती उनके जीवन के लिए घातक भी स्थिति हो सकती है. यह जानकारी लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने दी है.
सांसों के लिए नुकसानदायक हो सकती है अगरबत्तीलोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला कृषि एवं रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश अनुसार जिला कृषि रक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत परर्चून की दुकान, मेडिकल स्टोर एवं अन्य स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना प्रमाणित बिकने वाली अगरबत्तियों पर कार्रवाई की जा सके.
उन्होंने बताया कि कुछ ऐसी जानकारी मिली है कि बाजार में नकली अगरबत्तियां भी बिक रही हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं, क्योंकि इनमें विभिन्न प्रकार के ऐसे केमिकल हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर इफेक्ट डालते हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें की दुकानदारों को जागरुक करते हुए उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है. अगर इस तरीके अगरवत्ती किसी के पास भी पाई जाएगी, तो उसपर नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.
इन बातों को रखें विशेष ध्यानबताते चलें कि अगर आप भी अपने घर में इस तरीके अगरबत्तियों का उपयोग कर रहे हैं, तो विशेष ध्यान रखें कि जिन अगरबत्ती का उपयोग कर रहे हैं, वह प्रमाणित संस्था से प्रमाणित हो. कई बार हम इस तरह की अगरबत्तियों को ले आते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. इसके साथ ही अगर किसी भी प्रकार की अगरबत्ती से आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो उनका बिल्कुल भी उपयोग न करें. एक्सपर्ट का भी कहना है कि अगर आपको सांस लेने में किसी भी अगरबत्ती से समस्या होती है, तो वह आपके स्वास्थ्य की समस्या को गंभीर भी बना सकती है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Meerut,Uttar Pradesh
First Published :
September 12, 2026, 15:06 IST



