मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की तो भद्द पिट गई, उठाकर ले गई साइबर क्राइम की टीम, 4 घंटे हुई पूछताछ

होमखेलक्रिकेट
रिजवान और इमाम की तो भद्द पिट गई, साइबर क्राइम टीम ने की 4 घंटे पूछताछ
Last Updated:September 12, 2026, 07:14 IST
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक कथित रूप से ड्रेसिंग रूम की जानकारी को लीक करने के मामले में साइबर क्राइम जांच एजेंसीा के सामने पेश हुए. दोनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की है. ये पहली बार है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम के प्लेयर के खिलाफ साइबर अपराध में मामला दर्ज कराया है.मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक
लाहौर: ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की साइबर क्राइम एजेंसी ने पूछताछ की. रिजवान और इमाम से ये पूछताछ करीब चार घंटे तक चली. यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे पर पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच हुआ है. अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को दौरे से वापस भेज दिया गया है.
दोनों खिलाड़ी अभी जांच के दायरे में हैं इसलिए शनिवार से शुरू होने वाले देश के प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान टीम के सुरक्षा प्रबंधक ने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन पहले ही एनसीसीआईए को सौंप दिए हैं. पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और एनसीसीआईए उनके मंत्रालय के अधीन काम करती है.
पहली बार किसी पाकिस्तान प्लेयर का साइबर क्राइम में आया मामला
पीसीबी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एनसीसीआईए ड्रेसिंग रूम से कथित जानकारी लीक होने के मामले की जांच कर रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अभी जारी है और इस मामले में फिलहाल कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी. यह पहली बार है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ किसी साइबर एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई है. रिजवान और इमाम दोनों ने एनसीसीआईए के सवालों के लिखित जवाब देने के लिए और समय मांगा है.
पीसीबी पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसने ‘‘अनुशासन और आचरण से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के बाद आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है, जिसकी फिलहाल आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है.’’ एक सूत्र के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कथित तौर पर एनसीसीआईए को अपने मोबाइल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराने की अनुमति देने की बात कही है. सूत्र ने कहा, ‘‘जांच का मुख्य मुद्दा इंग्लैंड शृंखला के दौरान ड्रेसिंग रूम से कथित तौर पर जानकारी लीक होने पर रहेगा.’’
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 12, 2026, 07:14 IST



