रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं; भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें; चारों की मौत

Last Updated:August 30, 2026, 13:29 IST
Dholpur Drowning Accident 2026: धौलपुर के सरमथुरा में हीरामन बाबा मंदिर के पास कुंड में डूबने से मोरोली निवासी 4 भाई-बहनों की मौत हो गई. रक्षाबंधन मनाने आए रवि (21), उसकी बहनों मनोरमा (22), बोटो (25) और चचेरी बहन निशा (18) की जान चली गई. रवि को डूबता देख तीनों बहनें उसे बचाने के लिए कुंड में कूदी थीं. ग्रामीणों ने 4 अन्य महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया. 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने चारों शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर में रक्षाबंधन पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें; चारों की मौत
Dholpur Drowning Accident 2026: राजस्थान के धौलपुर जिले से रक्षाबंधन के पर्व के बीच एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. सरमथुरा उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र स्थित बिरजा गांव में रविवार सुबह हीरामन बाबा मंदिर के पास बने बीहड़ के कुंड (कुंडा तालाब) में डूबने से सगे और चचेरे 4 भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए तीनों बहनें भी गहरे पानी में कूद गई थीं. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार और गांव में चीख-पुकार मच गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली (नथुआपुरा) निवासी परिवार रक्षाबंधन का पर्व मनाने आया हुआ था. शनिवार रात करीब 11 बजे रवि उर्फ भोलू (21) अपनी सगी बहनों मनोरमा (22) और बोटो (25) तथा चचेरी बहन निशा उर्फ कल्लो (18) के साथ बिरजा गांव स्थित हीरामन बाबा मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और रामधन भजन में शामिल होने पहुंचा था.
भाई को बचाने के प्रयास में समा गईं तीनों बहनेंरातभर मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे श्रद्धालु और परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पास ही बने कुंडा तालाब पर नहाने पहुंचे. नहाते समय रवि अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा. अपने भाई को आंखों के सामने डूबता देख पास ही नहा रहीं तीनों बहनें बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए कुंड में कूद पड़ीं. हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने के कारण चारों भाई-बहन पानी में समा गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 8 लोग डूबने लगे थे, जिनमें से ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 4 महिलाओं को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इन 4 भाई-बहनों को बचाया नहीं जा सका.
6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाले गए शवहादसे की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर तीनों बहनों के शवों को बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चले करीब 6 घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 10 बजे भाई रवि का शव भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने चारों शवों को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 13:27 IST



