रक्षाबंधन से पहले चित्तौड़गढ़ में राखियों का क्रेज, कश्मीरी से लेकर श्रीराम वाली राखी तक नई वैरायटी

Last Updated:August 24, 2026, 09:04 IST
Chittorgarh Rakhi Market: चित्तौड़गढ़ में रक्षाबंधन को लेकर बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं. इस बार ब्लू आई, चाम, ब्रेसलेट, कश्मीरी, चंदन और भगवान श्रीराम वाली राखियों का जबरदस्त क्रेज है. बच्चों के लिए स्पिनर्स और कार्टून राखियां तो युवाओं के लिए ब्रेसलेट लुक में नई वैरायटी उपलब्ध है. डेढ़ महीने पहले से ही ग्राहकों में खरीदारी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. बाजारों में पूजन थालियां और सजावटी डोरे भी खूब बिक रहे हैं. हर बजट के हिसाब से बाजार में राखियां उपलब्ध हैं.
ख़बरें फटाफट
रक्षाबंधन से पहले चित्तौड़गढ़ में राखियों का क्रेज, कश्मीरी से लेकर श्रीराम वाली राखी तक नई वैरायटी
Chittorgarh: रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही चित्तौड़गढ़ शहर के बाजार पूरी तरह रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं. हर दुकान पर नए डिजाइन, नए रंग और नए ट्रेंड की राखियां ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. इस बार बाजार में सिर्फ पारंपरिक राखियां ही नहीं, बल्कि फैशन के साथ तैयार की गई कई नई वैरायटी भी आई हैं. यही वजह है कि लोगों ने डेढ़ महीने पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी थी. इस बार ग्राहकों का उत्साह पिछले साल से कहीं ज्यादा देखने को मिल रहा है. बहनें अपने भाइयों के लिए अलग और खास राखी तलाश रही हैं, वहीं छोटे बच्चों, युवाओं और पूरे परिवार के लिए भी अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं.
इस बार राखियों में सबसे ज्यादा बदलाव डिजाइन और लुक में देखने को मिल रहा है. खासकर टीनएजर और युवतियां ब्लू आई और चाम राखी को सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं. इसके अलावा मोतियों वाली राखी, डायमंड राखी, स्टोन राखी, चंदन राखी, बड़ी राखी, ब्रेसलेट राखी, भैया-भाभी जोड़ी राखी, किड्स किट, स्पिनर्स राखी, भगवान श्रीराम वाली राखी, कश्मीरी वॉच राखी, चूड़ा राखी और रंग-बिरंगे डोरों की राखियां भी ग्राहकों को खूब भा रही हैं. बच्चों के लिए कार्टून और स्पिनर्स वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जबकि युवाओं में स्टाइलिश और ब्रेसलेट लुक वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा है.
कश्मीरी और चंदन राखियों में पहली बार आए नए डिजाइनइस बार बाजार में कुछ ऐसी राखियां भी आई हैं, जो पहले देखने को नहीं मिलती थीं. कश्मीरी राखी, चंदन राखी और मोतियों वाली राखियों में पहली बार कई नए पैटर्न और डिजाइन आए हैं. वहीं डायमंड राखियों में भी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा वैरायटी देखने को मिल रही है. भैया-भाभी जोड़ी राखियां भी नए अंदाज में उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा गूथने वाले रंगीन डोरों की भी अच्छी मांग बनी हुई है. लोग इन्हें घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर बांधते हैं, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है. यही वजह है कि इस बार राखियों के साथ सजावटी डोरों की बिक्री भी काफी बढ़ी है.
हर बजट में विकल्प उपलब्ध, पूजन थालियों की भी बढ़ी मांगबाजार में हर वर्ग और हर बजट के ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को अपनी पसंद चुनने में काफी आसानी हो रही है. रक्षाबंधन पर राखी बांधने के साथ पूजा की भी खास परंपरा होती है. इसे देखते हुए दुकानों पर कंकू-चावल थाली किट और अलग-अलग डिजाइन की पूजन थालियां भी उपलब्ध कराई गई हैं. रक्षाबंधन अब सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि बदलते फैशन और लोगों की पसंद का भी एक अहम हिस्सा बन गया है. हर साल बाजार में कुछ नया देखने को मिलता है और इस बार भी राखियों की नई वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही है. पारंपरिक राखियों के साथ आधुनिक डिजाइन का मेल ग्राहकों को खूब भा रहा है. कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले बाजारों की रौनक यह बता रही है कि भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को लेकर लोगों में पहले से कहीं ज्यादा उत्साह है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 09:04 IST



