Rajasthan

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की तारीख का ऐलान, 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

Last Updated:October 03, 2026, 15:40 IST

Rajasthan-Panchayati raj elections Dates: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों का बिगुल बज गया है! राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों और खाके का औपचारिक ऐलान कर दिया है.राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की तारीख का ऐलानZoom वोटिंग

जयपुर में राजस्थान के पंचायती राज चुनावों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव से जुड़ी बड़ी जानकारी दी. चुनाव ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत कराए जाएंगे. राज्य में 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे. इसके साथ ही 14403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी कराए जाएंगे.

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चार जिलों की पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव दिसंबर में होंगे. इनमें चार जिला परिषदों के चुनाव 22 दिसंबर के बाद कराए जाएंगे. जयपुर जिले में पंचायत चुनाव 4 चरणों में होंगे. वहीं पहले चरण में जैसलमेर और फलौदी में चुनाव एक साथ कराए जाएंगे.

पंचायती राज चुनावों के ऐलान के साथ ही राजस्थान में गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव कार्यक्रम के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 15:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj