Rajasthan

सोमवार को दिल्ली दौरे पर होंगे CM भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Last Updated:November 01, 2026, 23:06 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 1 बजे जयपुर से रवाना होंगे और 2:40 बजे दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस पहुंचेंगे. अपने इस दौरे के दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां वे ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’ में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री रात 10:45 बजे वापस जयपुर लौटेंगे.सोमवार को दिल्ली दौरे पर होंगे CM भजनलाल शर्मा, मंत्रियों से करेंगे मुलाकातZoomमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और भारत मंडपम में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

सोमवार दोपहर 2:40 बजे उनके जोधपुर हाउस पहुंचने का कार्यक्रम है. इसके बाद शाम 4 बजे वे भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भारत मंडपम में रहेंगे. इसके बाद रात 10:45 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है.

कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

इसस पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बेटियों की शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से समाज सशक्त हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देने के लिए गांव-गांव में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और उन्हें पर्यटन से जोड़ने की बात भी कही.

यमुना जल समझौते पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते से शेखावाटी की जमीन तक पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र को तीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना है. मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 410 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की गई हैं और 1.93 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 23:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj