Entertainment

वसुंधरा के बाद गौतम ने चली घटिया चाल, अनुपमा का टेस्ट बड हुआ खराब, राही-प्रेम में बढ़ी गलतफहमी की दूरियां

Last Updated:August 23, 2026, 08:23 IST

‘अनुपमा’ के कुकिंग कॉम्पिटिशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है. पैसों के लालच में परितोष ने गौतम से हाथ मिला लिया है और अनुपमा का खाना खराब कर दिया है. तीखा खाने के बाद अनुपमा को एहसास होता है कि उसे किसी भी स्वाद का पता नहीं चल रहा है, जिसके बाद वह शो छोड़ने का फैसला करती है. क्या टूट जाएगा अनुपमा का सपना.अनुपमा का टेस्ट बड हुआ खराब, राही-प्रेम में बढ़ी गलतफहमी की दूरियांZoom

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा की कुकिंग कॉम्पिटिशन में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. एक तरफ जहां वसुंधरा अनुपमा को पैसे देकर कॉम्पिटिशन से बाहर करने की नाकाम कोशिश करती है, वहीं दूसरी तरफ गौतम अनुपमा का टेस्ट ही खत्म करने के लिए एक घटिया चाल चलता है.

गौतम और परितोष की घटिया साजिश

वसुंधरा के ऑफर को ठुकराने के बाद अनुपमा अपनी कुकिंग पर ध्यान देती है. लेकिन गौतम उसे हराने के लिए परितोष के साथ हाथ मिला लेता है. पैसों के लालच में आकर परितोष अपने ही काम में गौतम की मदद करता है. गौतम के इशारे पर मंटू के बनाए डिश में कुछ ऐसा मिलाया जाता है, जिसे खाते ही अनुपमा का टेस्ट सेंस ही खत्म हो जाता है. परितोष अपने काम के बदले गौतम से पैसों की डिमांड करता है.

प्रेम और राही के बीच बढ़ा गलतफहमी का फासला

वसुंधरा के ऑफर के कारण प्रेम पूरी तरह से टूट जाता है. उसे लगता है कि उसकी वजह से अनुपमा को ये सब सहना पड़ रहा है. प्रेम खुद को हारा हुआ महसूस करता है, लेकिन राही उसे संभालती है और साफ करती है कि प्रेम इस पूरी साजिश से अनजान था. हालांकि, वसुंधरा के रवैये से दुखी होकर प्रेम अब सिर्फ अपने दम पर यह कॉम्पिटिशन जीतने का फैसला करता है.

अनुपमा का टेस्ट सेंस हुआ खत्म

शो के प्रीकैप में दिखाया गया है कि तीखा खाने के बाद अनुपमा को एहसास होता है कि उसे खाने का कोई स्वाद ही नहीं आ रहा है. उसकी सबसे बड़ी ताकत यानी उसका टेस्ट बड काम करना बंद कर देता है. इसके बाद गौतम वसुंधरा को बताता है कि अनुपमा ने कॉम्पिटिशन से अपना नाम वापस ले लिया है. यह खबर सुनकर होस्ट के साथ-साथ सभी लोग हैरान रह जाते हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

August 23, 2026, 08:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj