वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर करो, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दिग्गज की मांग

होमखेलक्रिकेट
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर करो, टी20 सीरीज से पहले दिग्गज ने की मांग
Last Updated:September 11, 2026, 19:32 IST
Vaibhav Sooryavanshi or Sanju Samson: अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारत के प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को वैभव सूर्यवंशी से ऊपर प्राथमिकता देने की वकालत की है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा.वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग कर रहे रहाणे.
नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे का कहना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखना चाहिए. रहाणे ने संजू सैमसन की वकालत की है. उनका कहना है कि संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का एक और मौका मिलना चाहिए, ताकि वह टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पूरी तरह मजबूत कर सकें.
2026 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद से ही टीम प्रबंधन शीर्ष तीन बल्लेबाजों के क्रम के साथ लगातार प्रयोग कर रहा है. विश्व कप के दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson), अभिषेक शर्मा और नंबर तीन पर ईशान किशन की तिकड़ी ने भारत की खिताबी सफलता में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, उस शानदार लय के बावजूद संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन खराब पारियों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया.
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग कर रहे रहाणे.
डेब्यू में नहीं चला सूर्यवंशी का बल्ला, सैमसन की हुई वापसीदूसरी ओर, महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अपना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, सूर्यवंशी भी अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में कोई खास छाप नहीं छोड़ सके. नतीजतन, इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में संजू सैमसन की एक बार फिर टीम में वापसी हुई. इसके बाद, जिम्बाब्वे के टी-20 दौरे के लिए जब भारतीय टीम का चयन हुआ, तो सैमसन को टीम से बाहर रखा गया. हालांकि, बीसीसीआई ने यह साफ किया कि उन्हें केवल विश्राम दिया गया था. भारत ने इस सीरीज के लिए एशियन गेम्स वाली टीम को बरकरार रखा, जिसमें सैमसन और सूर्यवंशी दोनों ही उपलब्ध रहे.
‘संजू को मिलना चाहिए एक और मौका’टीम संयोजन को लेकर चल रही इस रस्साकशी के बीच अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी राय रखी. रहाणे ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने विश्व कप जिताने में बड़ा योगदान दिया था, उन्हीं पर सबसे पहले भरोसा जताया जाना चाहिए. रहाणे का कहना था कि संजू सैमसन ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया था. केवल दो या तीन खराब पारियों के आधार पर उन्हें बाहर कर देना सही निर्णय नहीं था. वह चाहते हैं कि संजू को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और ठोस मौका मिले.
‘सूर्यवंशी का समय आएगा, फिलहाल विश्व कप विजेता टॉप-3 पर भरोसा जताएं’रहाणे ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, उन्हें ही लगातार मौके मिलने चाहिए. वैभव सूर्यवंशी के संदर्भ में बात करते हुए पूर्व दिग्गज ने कहा कि सूर्यवंशी एक बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उनका समय भी जरूर आएगा, लेकिन फिलहाल भारत को अपने आजमाए हुए शीर्ष क्रम के साथ ही मैदान पर उतरना चाहिए. रहाणे के अनुसार, विश्व कप विजेता शीर्ष-3 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ही अफगानिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज और संभाल करने के सबसे बड़े हकदार हैं.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा टी-20 का घमासानभारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 11, 2026, 19:32 IST



