वो दर्दभरा गाने, जिसमें लाल जोड़े में विदा हुईं पद्मिनी कोल्हापुरे, ऋषि कपूर की आंखों में दिखी तड़पन

वो दर्दभरा गाने, जिसमें लाल जोड़े में विदा हुईं पद्मिनी तो तड़पन में ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने साथ में साल 1982 में आई प्रेम रोग में काम किया था. ये फिल्म न सिर्फ हिट हुई बल्कि तारीफ बटोरने में कामयाब भी हुई. फिल्म का सैड सॉन्ग ये प्यार था या कुछ और आज भी लोग भूले नहीं है. वैसे तो प्रेम रोग के सारे के सारे गाने हिट थे. लेकिन ये दर्दभरा सॉन्ग भी लोगों को काफी पसंद किया गया था. जिसमें ऋषि कपूर का किरदार खुद पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए डोली लेकर आता है.वह आंखों में आंसू लिए नजर आती हैं. इस गाने को सुधा मल्होत्रा और अनवर ने गाया था तो लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था. गाने के जॉनर की बात करें तो ये मुजरा व राग बेस्ड गाना था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




