Health

बारिश में फूड पॉइजनिंग से बचना है तो आज से ही बदल दें खाने की ये 6 आदतें, सेहत रहेगी दुरुस्त

Monsoon Food Safety Tips: बारिश की पहली फुहारें गर्मी से राहत देती हैं, लेकिन इसी मौसम में रसोई और खाने को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है. उमस बढ़ने के साथ भोजन में बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. ऊपर से बारिश के दौरान पानी के दूषित होने का खतरा भी रहता है. ऐसे में बाहर का खुला खाना, लंबे समय से रखा भोजन या ठीक से न पका खाना पेट के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. फूड पॉइजनिंग होने पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी और कभी-कभी बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

डॉक्टर्स के मुताबिक, इससे बचने के लिए किसी खास और महंगी तैयारी की जरूरत नहीं है. रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतों पर ध्यान देना ही काफी मददगार हो सकता है. हाथ धोने से लेकर खाना सही तापमान पर रखने तक, ये सावधानियां बारिश के मौसम में पूरे परिवार को सुरक्षित रखने में काम आ सकती हैं.

बारिश में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा?

बारिश के दौरान वातावरण में नमी अधिक रहती है और कई जगह साफ-सफाई की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि बैक्टीरिया और दूसरे हानिकारक सूक्ष्मजीवों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. दूषित पानी, गंदे हाथ, खुले में रखा खाना और कच्चे-पके भोजन का संपर्क संक्रमण की वजह बन सकता है. इस मौसम में घर के खाने के साथ-साथ बाहर मिलने वाले चाट, कटे फल, गोलगप्पे, सलाद और खुले में रखी चटनी को लेकर भी सावधानी जरूरी है. कई बार खाना देखने में बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन उसमें हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं.

फूड पॉइजनिंग से बचने के 6 जरूरी तरीके
1. हाथ और किचन साफ रखें

खाना बनाने और खाने से पहले साबुन और पानी से हाथ अच्छी तरह धोना सबसे आसान लेकिन जरूरी कदम है. टॉयलेट जाने के बाद, बाहर से घर लौटने पर या कच्ची सब्जियां और मांस छूने के बाद भी हाथ साफ करें. किचन स्लैब, चाकू, कटिंग बोर्ड और बर्तनों की सफाई पर भी ध्यान दें. खाने को खुला छोड़ने के बजाय ढककर रखना बेहतर है.

2. कच्चे और पके भोजन को अलग रखें

कच्चे मांस, चिकन, मछली और अंडों में मौजूद बैक्टीरिया दूसरे खाद्य पदार्थों तक पहुंच सकते हैं. इसलिए इनके लिए इस्तेमाल किए गए चाकू और कटिंग बोर्ड को अच्छी तरह धोए बिना पके भोजन पर इस्तेमाल न करें. फ्रिज में भी कच्चे खाद्य पदार्थों को बंद डिब्बे में अलग रखना समझदारी है.

3. खाना अच्छी तरह पकाकर खाएं

अधपका भोजन बारिश में परेशानी बढ़ा सकता है. मांस, चिकन, मछली और अंडों को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए. बचे हुए भोजन को दोबारा खाते समय भी उसे अच्छी तरह गर्म करें. खासकर ऐसी चीजें जिन्हें लंबे समय तक रखा गया हो, उन्हें खाने से पहले उनकी गंध और स्थिति जरूर जांच लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. खाना कमरे के तापमान पर ज्यादा देर न रखें

बारिश में ठंडा मौसम महसूस होने के बावजूद उमस बनी रहती है. ऐसे में पका हुआ भोजन लंबे समय तक बाहर रखने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. जल्दी खराब होने वाली चीजों को समय पर फ्रिज में रखें. हालांकि फ्रिज में रखने का मतलब यह नहीं कि खाना हमेशा सुरक्षित रहेगा, इसलिए बहुत पुराना भोजन खाने से बचें.

5. पीने और खाना बनाने के लिए साफ पानी लें

बारिश के मौसम में पानी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. पीने, खाना बनाने और बर्फ तैयार करने के लिए सुरक्षित पानी का ही इस्तेमाल करें. फल और सब्जियों को भी अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें. बाहर मिलने वाली ऐसी बर्फ या ड्रिंक लेने से बचें, जिसकी साफ-सफाई को लेकर भरोसा न हो.

6. खुले में बिकने वाले खाने से रहें सावधान

बारिश में सड़क किनारे खुले में रखा खाना गंदे पानी, धूल और मक्खियों के संपर्क में आ सकता है. इसलिए ऐसे स्टॉल से खाना लेने से बचना बेहतर है, जहां साफ पानी की व्यवस्था न हो या भोजन काफी देर से खुला रखा हो. कटे फल, सलाद, चटनी और पहले से तैयार स्नैक्स में भी सावधानी बरतें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj