aaj ka panchang 24 August 2026 | Sawan maas dwadashi tithi 2026 muhurat Somwar vrat | आज का पंचांग, 24 अगस्त 2026

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2026: आज सावन मास का चौथा व अंतिम सोमवार व्रत है. अगर आपने किसी भी सोमवार का व्रत नहीं किया है तो अंतिम सोमवार का व्रत रखकर सभी सोमवार व्रत का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, बव करण, चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि और सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने, व्रत रखने और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. यह दिन शिवभक्तों के लिए सावन की साधना को पूर्ण करने का विशेष अवसर माना जाता है. सोमवार सुबह 6:10 बजे सूर्योदय और शाम 6:48 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर बाद 4:27 बजे चंद्रोदय और अगले दिन तड़के 3:16 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य मघा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात लगभग 08:28 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
पंचांग के अनुसार, आज सावन का चौथा व अंतिम सोमवार व्रत है. आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर या शिव मंदिर में भगवान शिव का ध्यान करके पूजा का संकल्प लें. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जा सकता है. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन अर्पित करने की भी परंपरा है. पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करके भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरित करें. श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं. पंचांग से जानिए सावन के चौथे व अंतिम सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अगस्त 2026आज की तिथि- द्वादशी तिथि – पूर्ण रात्रि तकआज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 08:28 पी एम तक, फिर उत्तराषाढा नक्षत्रआज का करण- बव – 05:22 पी एम तक, बालव – पूर्ण रात्रि तकआज का योग- प्रीति – 07:04 ए एम तक, आयुष्मान योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- धनु राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:56 ए एमसूर्यास्त- 06:52 पी एमचन्द्रोदय- 04:40 पी एमचन्द्रास्त- 02:54 ए एम, 25 अगस्त
आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 अगस्त 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:12 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:50 पी एमविजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:25 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:52 पी एम से 07:14 पी एमअमृत काल: 03:07 पी एम से 04:54 पी एमनिशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम से 12:46 ए एम, 25 अगस्त
शिववास: कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 24 अगस्त 2026राहुकाल: 07:33 ए एम से 09:10 ए एमयमगण्ड: 10:47 ए एम से 12:24 पी एमगुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:38 पी एमदुर्मुहूर्त: 12:50 पी एम से 01:42 पी एमवर्ज्य: 05:16 ए एम से 07:01 ए एम, 25 अगस्तदिशाशूल: पूर्व



