National

सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, PG ऑपरेटर सुधांशु अरेस्ट, अब तक कितने गिरफ्तार?

होमताजा खबरDelhi

सत्य निकेतन हादसे में एक्शन, PG ऑपरेटर सुधांशु अरेस्ट, अब तक कितने गिरफ्तार?

Last Updated:September 09, 2026, 10:23 IST

सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार किया है. यह मामले में चौथी गिरफ्तारी है. पुलिस के मुताबिक, महेश ने अगस्त 2025 से बिल्डिंग को सुधांशु और शुभम त्यागी को लीज पर दिया था. दोनों मिलकर इसे ‘Hostel Daze’ नाम से PG के तौर पर चला रहे थे. शुभम त्यागी फिलहाल फरार है. पूछताछ में महेश ने बताया कि दोनों हर महीने उसे 1.05 लाख रुपये किराया देते थे.सत्य निकेतन हादसे में एक्शन, PG ऑपरेटर सुधांशु अरेस्ट, अब तक कितने गिरफ्तार?Zoomसत्य निकेतन हादसा: चौथी गिरफ्तारी, PG ऑपरेटर सुधांशु दबोचा गया; पार्टनर शुभम फरार

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन हुआ है. दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को दबोच लिया है, जो पीजी चला रहा था. जी हां, सत्य निकेतन इमारत हादसे में चौथी गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने पीजी ऑपरेटर सुधांशु को आज यानी बुधवार की सुबह अरेस्ट कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि उसने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था. इसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार हो चुका है. हालांकि, उसका बिजनेस पार्टनर शुभ त्यागी अब भी फरार है. शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर लेकर ‘Hostel Daze’ नाम से PG के तौर पर चला रहे थे. महेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि PG संचालक सुधांशु और शुभम हर महीने महेश को 1,05,000 रुपए देते थे.

गौरतलब है कि अब तक दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल, मामले की आगे जांच की जा रही है. वहीं, शुभम की तलाश जारी है.

सत्य निकेतन में इमारत गिरीदिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में लड़कों का PG चलाने वाली पांच मंज़िला इमारत रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे गिर गई, जब वहां मरम्मत का काम चल रहा था. इस सत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे.

आज बुलडोजर एक्शन

इस घटना के बाद बगल की इमारत को गिराने का भी आदेश दिल्ली सरकार ने दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर असुरक्षित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना वाली जगह के पास बनी जर्जर इमारत को गिराने का आदेश दिया गया है. इसके बाद आज सुबह बुलडोजर एक्शन हुआ.

About the Authorशंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ेंFirst Published :

September 09, 2026, 10:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj