CM भजनलाल शर्मा का कल मेगा चुनावी दौरा, अजमेर-बीकानेर-जोधपुर में करेंगे रोड शो

Jaipur Nagar Nikay Chunav Live: राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना चुनावी प्रचार तेज करने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब शहर-शहर रोड शो और संगठनात्मक बैठकों के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने मैदान में उतरेंगे. मुख्यमंत्री के मेगा चुनावी अभियान की शुरुआत उदयपुर और भीलवाड़ा से होगी. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11.50 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे. दोपहर 12 से 1 बजे तक दूधाधारी गोपाल मंदिर परिसर से रोड शो करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी. यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा.
इसके बाद मुख्यमंत्री उदयपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4 से 5 बजे तक सूरजपोल चौराहे से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक रोड शो प्रस्तावित है. शाम 5 से 6 बजे तक हॉवर्ड जॉन्सन बाय विंड्हाम में संगठनात्मक बैठक होगी. मुख्यमंत्री शाम 7.25 बजे उदयपुर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. निकाय चुनाव में भाजपा अब मुख्यमंत्री के रोड शो और जनसभाओं के जरिए शहरी मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है. उदयपुर और भीलवाड़ा के बाद जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में भी मुख्यमंत्री के रोड शो प्रस्तावित हैं. इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी.
CM भजनलाल शर्मा का कल मेगा चुनावी दौरामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर को अजमेर, बीकानेर और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 10:25 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अजमेर में प्लाजा सिनेमा से पड़ाव तक रोड शो करेंगे. इसके बाद बीकानेर में गोकुल चौक से रोड शो की शुरुआत करेंगे. शाम को जोधपुर में जालोरी गेट से रोड शो करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री संगठनात्मक बैठकें भी लेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार रात 9 बजे तक जयपुर लौटेंगे.
निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कियाबीकानेर में निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया. पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल ने घोषणा पत्र जारी किया. बीडी कल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार भी भाजपा का बोर्ड था और शहर की स्थिति सबके सामने है. कांग्रेस का बोर्ड बनने पर सड़क, सफाई, सीवरेज और रोड लाइट व्यवस्था में सुधार का दावा किया गया. पूर्व मंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस की बात रखी.
मदन राठौड़ भी संभालेंगे प्रचार की कमान, कई जिलों का दौरा
जयपुर. निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शनिवार से मैराथन चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे. 5 सितंबर को राठौड़ अजमेर और नागौर जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक समीक्षा बैठकें करेंगे. इसके बाद 6 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. इन दौरों के दौरान वे स्थानीय संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे. भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं को प्रचार के मैदान में उतारा है. राठौड़ के लगातार दौरों से पश्चिमी राजस्थान में पार्टी के चुनावी अभियान को गति मिलने की उम्मीद है.
भीलवाड़ा के बाद उदयपुर में CM भजनलाल का मेगा रोड शो
उदयपुर. निकाय चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को मेवाड़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे. भीलवाड़ा में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे उदयपुर पहुंचेंगे. यहां सूरजपोल चौराहा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल से उनका दूसरा बड़ा रोड शो शुरू होगा. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे. मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शनिवार को अजमेर और नागौर के दौरे पर रहेंगे. वे स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करेंगे और सांगठनिक समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे. दोनों नेताओं के कार्यक्रमों से पार्टी ने चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है.
मेयर-चेयरमैन चुनाव में देरी पर उठाए सवाल
गहलोत ने पार्षद चुनाव के बाद मेयर और चेयरमैन के चुनाव में देरी को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले पार्षद चुनाव के नतीजे आने के दो-तीन दिन में ही मेयर और चेयरमैन का चुनाव हो जाता था, लेकिन इस बार सात दिन का समय दिया गया है. गहलोत ने आरोप लगाया कि यह समय खरीद-फरोख्त के लिए दिया गया है. उन्होंने भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार से शहरों में विकास कार्यों का हिसाब मांगा. गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल में 10 लाख से अधिक पट्टे दिए थे, जबकि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि ढाई साल में कितने पट्टे दिए. उन्होंने सड़कों, ट्रैफिक, फ्लाईओवर, अंडरपास, जलभराव, नालों की सफाई और सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को रोड शो के दौरान जनता को अपने ढाई साल के काम का जवाब देना चाहिए.
गहलोत बोले- हार के डर से भाजपा ने पूरी मशीनरी चुनाव में झोंकी
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि चुनाव में हार के भय से भाजपा ने पार्टी संगठन के साथ सरकारी मशीनरी के सभी तंत्र सक्रिय कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय संगठन महामंत्री, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के मंत्री और विधायक राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं. मुख्यमंत्री भी बड़े शहरों में रोड शो कर रहे हैं. गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी के जरिए विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने ढाई साल में कोई काम किया होता तो उसे चुनाव जीतने के लिए इस तरह की कवायद करने की जरूरत नहीं पड़ती.
CM भजनलाल 5 दिन में करेंगे 10 रोड शो, BJP का मेगा प्रचार
राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 9 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार रोड शो करेंगे. 5 सितंबर को मुख्यमंत्री भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो करेंगे. इसके बाद 6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर, 7 सितंबर को भरतपुर और अलवर में चुनावी प्रचार करेंगे. 8 सितंबर को पाली और कोटा में रोड शो प्रस्तावित हैं. वहीं 9 सितंबर को राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो होगा. इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश होगी. पार्टी ने निकाय चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है.
बीलएल संतोष की बैठकों के बाद BJP का मैराथन प्रचार, CM मैदान में
निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की देर रात तक चली मैराथन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रचार की कमान संभाल ली है. 9 और 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने बड़े स्तर पर प्रचार अभियान की रणनीति तैयार की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कुल 10 बड़े रोड शो करेंगे. इन रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा. वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी लगातार जिलों का दौरा कर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार और संगठनात्मक बैठकें करेंगे. भाजपा का फोकस चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकने पर है.
खड़गे के शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस रखेगी अपना पक्ष
राजस्थान में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव संभालेंगे. देवेंद्र यादव आज जयपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दोपहर 2 बजे इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनकी पीसी होगी. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शुद्धिकरण मामले को लेकर पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा. माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और सरकार पर निशाना साध सकती है. साथ ही पार्टी नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक विवाद पर भी स्थिति स्पष्ट की जा सकती है. देवेंद्र यादव कांग्रेस की ओर से मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे और पूरे मामले को लेकर पार्टी का रुख सामने रखेंगे.
भीलवाड़ा में CM चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन
निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने भीलवाड़ा में चुनावी प्रचार तेज करने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 11.50 बजे भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर 12 बजे दूधाधारी गोपाल मंदिर परिसर से रोड शो की शुरुआत होगी, जो करीब एक घंटे तक चलेगा. इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री उदयपुर के लिए रवाना होंगे. भाजपा मुख्यमंत्री के रोड शो के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में है.
उदयपुर में शाम को CM का रोड शो, BJP कार्यकर्ताओं का होगा शक्ति प्रदर्शन
निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल उदयपुर में भी चुनावी रोड शो करेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में भीलवाड़ा से रवाना होकर करीब 2.40 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो सूरजपोल चौराहे से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक प्रस्तावित है. भाजपा की ओर से इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने और शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे. शाम 5 से 6 बजे तक मुख्यमंत्री 100 फीट रोड स्थित हॉवर्ड जॉन्सन बाय विंड्हाम में संगठनात्मक बैठक लेंगे. बैठक में चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री शाम 7.25 बजे उदयपुर से जयपुर लौटेंगे.
निकाय चुनाव में BJP का मेगा कैंपेन, CM संभालेंगे प्रचार की कमान
राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जरिए चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री शहर-शहर पहुंचकर रोड शो और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे. इस मेगा कैंपेन की शुरुआत भीलवाड़ा और उदयपुर से होगी. दोनों शहरों में रोड शो के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा. मुख्यमंत्री मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील करेंगे. पार्टी की रणनीति शहरी मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश बढ़ाने की है. भीलवाड़ा और उदयपुर के बाद जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में भी मुख्यमंत्री के रोड शो प्रस्तावित हैं. भाजपा इन कार्यक्रमों के जरिए निकाय चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने और ज्यादा से ज्यादा नगर निकायों में बोर्ड बनाने की कोशिश करेगी.
BJP प्रत्याशियों के लिए CM मांगेंगे वोट, शहर-शहर होगा चुनावी प्रचार
निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस अभियान की अगुवाई करेंगे. मुख्यमंत्री रोड शो और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे. इसकी शुरुआत भीलवाड़ा और उदयपुर से होगी, जहां मुख्यमंत्री का रोड शो प्रस्तावित है. पार्टी का फोकस शहरी क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने पर है. रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है. मुख्यमंत्री के दौरे के बाद चुनाव प्रचार को और रफ्तार मिलने की उम्मीद है. भाजपा ने जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में भी मुख्यमंत्री के रोड शो की तैयारी की है. इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी चुनावी ताकत दिखाने के साथ स्थानीय प्रत्याशियों को मजबूत करने की कोशिश करेगी.



