जयपुर की इस दुकान में मिलती हैं 100 तरह की हैंडमेड चॉकलेट, रसमलाई से पान तक स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएं फैन

Last Updated:September 05, 2026, 11:03 IST
जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित चॉकलेट जोन में चॉकलेट के शौकीनों को 100 से ज्यादा तरह की हैंडमेड चॉकलेट्स का स्वाद मिलता है. यहां रसमलाई, फालूदा, कुल्फी, ड्राई फ्रूट, रफल और पान जैसे अनोखे फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. कोविड के दौरान घर से शुरू हुआ यह काम 2023 में दुकान तक पहुंचा और आज यहां तैयार होने वाली चॉकलेट्स की बच्चों से लेकर बड़ों तक जबरदस्त डिमांड है.
जयपुर. जयपुर के चारदीवारी बाजार की छोटी-छोटी दुकानों में लोग बेहतरीन ज़ायका तैयार करते हैं, ऐसे ही जयपुर के चौड़ा रास्ता में स्थित दुकान नंबर 101 चॉकलेट जोन जो अपनी हैंडमेड चॉकलेट्स के लिए खूब फेमस हैं, जहां एक ही जगह 100 से भी अधिक वैरायटी की चॉकलेट्स तैयार होती हैं. लोकल-18 ने जयपुर की इस खास चॉकलेट जोन की दुकान पर पहुंच कर यहां के ऑनर संजय सोनी से उनकी खास चॉकलेट्स और उनके इस स्टार्टअप के बारे में बात की तो उन्होंने बताया की कोविड के समय उन्होंने अपने घर पर कुछ एक चॉकलेट्स तैयार की और लोगों को उनका चॉकलेट का टेस्ट खूब पसंद आया, फिर उन्होंने इसी काम को 2023 में दुकान के साथ शुरू किया. संजय सोनी अब 100 से भी अधिक वैरायटी की चॉकलेट तैयार करते हैं जिनकी लोगों में खूब डिमांड रहती हैं, क्योंकि उनकी हर चॉकलेट का स्वाद बेहद खास हैं ख़ासतौर बच्चों को उनकी चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद आती हैं.
लोकल-18 से बात करते हुए संजय सोनी बताते हैं चॉकलेट का मतलब सिर्फ डेरी मिल्क या चॉकलेट फ्लेवर ही नहीं होता, इसलिए उन्होंने अलग-अलग फ्लेवर की खास चॉकलेट्स तैयार की जिनमें रसमलाई चॉकलेट, फालूदा, कुल्फी, ड्राइफ्रूट चॉकलेट, रफल चॉकलेट, पान चॉकलेट जैसी अलग-अलग वैरायटी की चॉकलेट्स हैं जिनका स्वाद हर चॉकलेट से बिल्कुल अलग हैं इसलिए लोग अपने बच्चों के लिए हमारे यहां से सबसे ज्यादा चॉकलेट खरीदते हैं. संजय बताते हैं की हमारी सभी चॉकलेट छोटे से लेकर बड़े साइज की बनती हैं जिनमें हम किसी भी चॉकलेट की पेकैजिंग नहीं करते उन्हें खुले ही रखते हैं और ये सभी चॉकलेट सिर्फ किलों के हिसाब से बिकती हैं. अगर बात करें हमारी चॉकलेट्स की कीमत की तो 1 हजार से 1200 रूपए किलो हमारी चॉकलेट्स की कीमत रहती हैं.
बाजारों की केमिकल भरी चॉकलेट्स से बेहतर चॉकलेट्स
लोकल-18 से बात करते हुए संजय सोनी बताते हैं वैसे तो बाजारों में अलग-अलग कंपनियों की सैकड़ों चॉकलेट की वैरायटी हैं, लेकिन इन चॉकलेट में स्वाद के लिए केमिकल और अन्य चीजें मिलाई जाती हैं और ये सभी मशीनों से तैयार होती हैं, इनका स्वाद तो ठीक हैं लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं लेकिन हमारी चॉकलेट्स में हम सिर्फ दूध और अन्य पोषक तत्वों से तैयार करते हैं जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी ठीक हैं. वैसे तो जयपुर घूमने आने पर्यटक हो या स्थानीय लोग हमारे चॉकलेट की अब लोगों में जमकर डिमांड रहती हैं, इसलिए वह लगातार चॉकलेट तैयार करते रहते हैं साथ ही फेस्टिवल सीजन और गिफ्ट के रूप में लोगों में हमारी चॉकलेट्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 05, 2026, 11:03 IST



