Rajasthan

सीकर में जाम से मिलेगी राहत, सितंबर से भारी वाहनों की एंट्री बंद, लगेंगे हाइट राइडर और स्पाइक्स

Last Updated:August 28, 2026, 06:52 IST

Sikar New Traffic Plan: सीकर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बार-बार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इसे सितंबर में लागू करने की तैयारी है. योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर हाइट राइडर, स्पाइक्स और डेलिनेटर्स लगाए जाएंगे. भारी वाहनों को शहर की संकरी और व्यस्त सड़कों में प्रवेश करने से रोकने के लिए दूजोद गेट से चांदपोल गेट तक हाइट राइडर लगाए जाएंगे. वहीं सूरजपोल गेट से अजमेर स्टैंड और घंटाघर से सूरजपोल गेट की ओर जाने वाले मार्ग को वन वे किया जाएगा और स्पाइक्स लगाकर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी. डिपो तिराहे से मंडी मार्ग पर डेलिनेटर्स लगाकर ट्रैफिक को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. इससे पहले बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड में बदलाव कर कई जगह जाम की समस्या कम की गई है. अब नई व्यवस्था से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है.

सीकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इस योजना को सितंबर माह में लागू करने की तैयारी है. इसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए हाइट राइडर, स्पाइक्स और डेलिनेटर्स लगाए जाएंगे. ट्रैफिक प्रभारी मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि इस प्लान का उद्देश्य भारी वाहनों को शहर के अंदर आने से रोकने के साथ ही यातायात को सुचारू बनाना है.

ट्रैफिक पुलिस की योजना के अनुसार सूरजपोल गेट से अजमेर स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते और घंटाघर से सूरजपोल गेट की तरफ आने वाले मार्ग को वन वे किया जाएगा. वन वे व्यवस्था की पालना सुनिश्चित करने के लिए इन मार्गों पर स्पाइक्स लगाए जाएंगे. इससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगेगी और सड़क पर अनावश्यक यातायात दबाव कम होगा. जरूरत के अनुसार शहर की अन्य सड़कों पर भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी.

शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डिपो तिराहे से मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर डेलिनेटर्स लगाए जाएंगे. इनके माध्यम से यातायात को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इससे वाहनों के बेतरतीब आवागमन पर रोक लगेगी और सड़क पर जाम की स्थिति कम होगी. सफल परिणाम मिलने के बाद इसी व्यवस्था को शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लागू किया जाएगा.

Add as Preferred Source on Google

भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए शहर के प्रवेश मार्गों पर हाइट राइडर लगाए जाने की तैयारी है. इसकी शुरुआत दूजोद गेट से चांदपोल गेट तक के मार्ग से की जाएगी. इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी हाइट राइडर लगाने की योजना है. इससे निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे भारी वाहनों को शहर की संकरी और व्यस्त सड़कों में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा. ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर तक इस कार्य को पूरा करने की कार्ययोजना बनाई है.

ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पहले भी कई बदलाव किए गए हैं. बजरंग कांटा पर नागौर, कुचामन, डीडवाना और लोसल की ओर जाने वाली बसों के ठहराव के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी. इस समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद के पास करीब 150 फीट खाली जगह में अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया हेयर. इससे बजरंग कांटा पर बसों के ठहराव से लगने वाले जाम में काफी राहत मिली है.

रानी सती की ओर से आने वाली बसों का अंबेडकर सर्किल पर ठहराव होने से भी टी-पॉइंट पर जाम की स्थिति बनती थी. इसे देखते हुए बसों का ठहराव संतोषी माता मंदिर के पास करवाया गया और वहां टेंपो के लिए लेन व्यवस्था भी बनाई गई है. इसी तरह पिपराली सर्किल पर झुंझुनूं जाने वाली बसों का ठहराव करीब 150 मीटर आगे बिजली विभाग कार्यालय के पास और जयपुर जाने वाली बसों का स्टैंड सर्किल से 100 मीटर आगे बनाया गया है. इससे सर्किल पर बसों का ठहराव बंद होने से यातायात में सुधार हुआ है.

आनंद रेस्टोरेंट के पास ऑटो खड़े होने के कारण कोर्ट रोड के सामने जाम की समस्या रहती थी. इसे देखते हुए केनरा बैंक के पास ऑटो और मिनी बसों के लिए अलग स्टैंड बनवाया गया, जिससे यहां यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ. नए प्लान के तहत स्पाइक्स और डेलिनेटर्स के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर जारी कर वर्कआउट के निर्देश दिए जा चुके हैं. ट्रैफिक प्रभारी मनोज भाटीवाड़ के अनुसार स्पाइक्स लगवाने और डेलिनेटर्स के लिए नगर परिषद द्वारा टेंडर जारी कर वर्कआउट के निर्देश हो चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 28, 2026, 06:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj