Rajasthan

Jaipur Bayana Express Extension | भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Last Updated:August 28, 2026, 07:05 IST

Jaipur Bayana Express Extension: रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया है. यह सुविधा 28 अगस्त से 07 सितम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस दोपहर 13.00 बजे भरतपुर पहुंचेगी, वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19722 दोपहर 13.30 बजे भरतपुर से रवाना होगी. यात्रियों को यात्रा से पूर्व एनटीईएस ऐप पर स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

रक्षाबंधन पर जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक हुआ अस्थायी विस्तारZoomJaipur News: रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार

Jaipur: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया गया है. यह सुविधा दिनांक 28.08.2026 से 07.09.2026 तक उपलब्ध रहेगी. त्यौहारी सीजन में यात्री भार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि रक्षाबंधन के मौके पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके.

गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस बयाना जंक्शन पर 12.20 बजे आगमन करेगी तथा 12.22 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13.00 बजे भरतपुर जंक्शन पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर एक्सप्रेस भरतपुर जंक्शन से दोपहर 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और बयाना जंक्शन पर दोपहर 14.08 बजे आगमन कर 14.10 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी.

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपीलरेल प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति और समय सारणी की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप पर अवश्य जाँच लें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 07:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj