Rajasthan

राखी के दिन बहन को खोया, अब हर साल बहनों को फ्री ऑटो से मंजिल तक पहुंचाता है भाई

Last Updated:August 28, 2026, 06:29 IST

Jodhpur Free Auto Service Rakshabandhan: जोधपुर में रक्षाबंधन पर न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के धनराज दाधीच ने अपनी दिवंगत बहन की याद में बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा शुरू की है. रक्षाबंधन के दिन बहन को खोने वाले धनराज 25 से अधिक ऑटो चालकों के साथ सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बहनों को बिना किराए के गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं. समिति के कार्यालय से जुड़े ऑटो चालकों की यह भावुक पहल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश दे रही है.

ख़बरें फटाफट

Jodhpur: आज देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. राजस्थान सरकार की ओर से हर साल रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है, लेकिन जोधपुर में एक भाई ने अपनी दिवंगत बहन की याद में इससे अलग और अनूठी पहल की है. न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति से जुड़े धनराज दाधीच अपनी बहन की याद में आज रक्षाबंधन के दिन जोधपुर की बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध करा रहे हैं. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बहनों से ऑटो का कोई किराया नहीं लिया जाएगा. यह पहल सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि एक भाई की अपनी बहन के प्रति भावनात्मक श्रद्धांजलि है. धनराज दाधीच के लिए रक्षाबंधन का दिन खुशी के साथ-साथ बहन की याद भी लेकर आता है. उनकी बहन का निधन रक्षाबंधन के दिन ही हुआ था. बहन की याद को दिल में संजोए धनराज पिछले कई वर्षों से राखी के मौके पर अलग-अलग तरह से बहनों की सेवा करते आ रहे हैं. इस बार उन्होंने न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के साथ मिलकर बहनों को निशुल्क ऑटो सेवा देने का निर्णय लिया है. उनका मानना है कि अपनी बहन तो उनके साथ नहीं है, लेकिन शहर की दूसरी बहनों की मदद कर वे अपनी बहन की याद को हमेशा जिंदा रख सकते हैं.

रक्षाबंधन के दिन इस विशेष सेवा में 25 से अधिक ऑटो चालक जुड़ने जा रहे हैं. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राखी बांधने के लिए आने-जाने वाली बहनों को निशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. बहनों को यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा. समिति का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को आने-जाने में सुविधा मिले और इस पहल के जरिए भाई-बहन के रिश्ते के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया जा सके.

न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति ने संभाली जिम्मेदारीइस पहल में न्यू जोधाणा ऑटो रिक्शा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल राव, कोषाध्यक्ष बीएस राठौर, सचिव शांतिलाल चंदेल और मीडिया प्रभारी धनराज दाधीच सहित समिति के सदस्य सहयोग कर रहे हैं. गोपाल सिंह, शांतिलाल पवार, अचल सिंह, गोपाल सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह इंदा सहित अन्य सदस्य भी इस सेवा से जुड़े हैं. समिति का कार्यालय आरटीओ ऑफिस के पास, गैलेक्सी स्कूल के सामने 18 नंबर गली में स्थित है. समिति के सदस्यों का कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

बहन की याद को सेवा में बदला, आज बहनों के चेहरे पर आएगी मुस्कानधनराज दाधीच की यह पहल इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी बहन की याद को सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाजसेवा का रूप दिया है. रक्षाबंधन के दिन बहन को खोने के बाद भी हर साल इसी दिन वे दूसरी बहनों के लिए कुछ करने का प्रयास करते हैं. आज जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी, उस समय धनराज और समिति से जुड़े ऑटो चालक कई बहनों को उनके भाइयों तक पहुंचाने का काम निशुल्क करेंगे. निशुल्क ऑटो सेवा के लिए 9413870008, 9783925135, 7062726111 और 9799726768 पर संपर्क किया जा सकता है. बहन की याद में शुरू हुई यह पहल आज जोधपुर में भाई-बहन के रिश्ते की एक भावुक और मिसाल बनती नजर आ रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 06:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj