Rajasthan

सोना-चांदी सस्ता होने से ज्वैलरी बाजार में रौनक, व्यापारियों को फेस्टिवल सीजन से उम्मीद

जयपुर. फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होने ही वाली है. जयपुर के बाजारों में इसका असर भी दिखने लगा है.  नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर अभी से जयपुर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है. ख़ासतौर पर जयपुर के ज्वैलरी बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी अब शुरू हो गई है. जयपुर के सबसे बड़े ज्वैलरी मार्केट सर्राफा बाजार में लोकल18 ने पहुंचकर ज्वैलरी व्यापारी रामस्वरूप सोनी से सोने-चांदी के भाव और बाजारों में खरीदारी की रौनक को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जयपुर के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

उन्होंने बताया कि 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो यह 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 10 दिन पहले शहर में सोने की कीमत 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी दाम 3,130 रुपये घटे हैं. जयपुर में चांदी के भाव की बात करें तो 99.9 शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,52,900 रुपये है. रामस्वरूप सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों और बुलियन के अलावा जयपुर सर्राफ बाजार के भाव में थोड़ा अंतर होता है. अभी बाजारों में त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की ज्वैलरी की बुकिंग शुरू हो गई है.

जयपुर के बाजारों में पिछले कुछ दिनों में गिरे हैं सोने के भाव

जयपुर सर्राफा बाजार के ज्वैलरी रामस्वरूप सोनी ने लोकल 18 को बताया कि राजधानी जयपुर में पिछले एक महीने से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. आज जयपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,267 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 10 दिन पहले शहर में सोने की कीमत 1,14,615 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी दाम 2,348 रुपये घटे हैं. ऐसे ही 14 कैरेट सोने की जयपुर में आज कीमत 87,319 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 10 दिन पहले शहर में सोने की कीमत 89,145 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी आज के दिन दाम 1,826 रुपये घटे है. यानी हर दिन सोने के भाव में 500 से हजार रुपए की बढ़ोतरी और कटौती देखने को मिल रही है. लेकिन बाजारों में फेस्टिवल सीजन के चलते अब खरीदारी की रौनक भी बढ़ रही है, इसलिए बाजारों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे युद्ध, चुनावों और अन्य का प्रभाव ज्यादा असर नहीं डाल रहा है. बाजार अपनी रफ़्तार से फेस्टिवल सीजन की खरीदारी की ओर बढ़ रहा है और लोग भी खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं.

चांदी के भावों में गिरावट से बढ़ा लोगों में खरीदारी का रूझान

रामस्वरूप सोनी का कहना है कि सोने की तरह जयपुर में चांदी के भावों में भी पिछले कुछ दिनों से गिरावट आई है. आज जयपुर में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,52,900 रुपये है. 100 ग्राम चांदी की कीमत 25,290 रुपये तो वहीं, 10 ग्राम चांदी का दाम 2,529 रुपये है. जयपुर में आज 1 ग्राम चांदी 253 रुपये में उपलब्ध है. यानी 10 दिन पहले शहर में चांदी की कीमत 263 रुपये प्रति 1 ग्राम थी, यानी 1 ग्राम के दाम पर 10 रुपये घटे हैं. त्योहारी सीजन से पहले सोने चांदी के भाव में गिरावट और संतुलन से फेस्टिवल सीजन में ज्वैलरी व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है, क्योंकि जयपुर में पिछले साल के मुकाबले इस फेस्टिवल सीजन में सोने के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई थी. जिसके चलते बाजार को बढ़ा नुकसान हुआ था और लोगों ने भी खरीदारी कम की थी. इस बार जयपुर में फेस्टिवल से पहले ही बाजारों में बढ़ी रौनक अच्छे व्यापार का संकेत दे रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj