Rajasthan

MBA छात्रा की मौत के मामले में ब्लैकमेलिंग की FIR, कंपनी के सीनियर पर गंभीर आरोप

Last Updated:November 01, 2026, 23:41 IST

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की 23 साल की छात्रा की मौत के मामले में उसके भाई ने शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अहमदाबाद की कंपनी के सीनियर योगेश मोटियानी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. छात्रा ब्लू वेव्स लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में इंटर्नशिप कर रही थी. वहीं आरोपी योगेश मोटियानी के संपर्क में आई. एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने झूठे वादे और प्रलोभन देकर उसे अपने जाल में फंसाया. फिर उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर ली.MBA छात्रा की मौत के मामले में FIR, कंपनी के सीनियर पर ब्लैकमेलिंग के आरोपZoomप्रतीकात्मक फोटो.

जयपुर. राजधानी जयपुर में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय एमबीए छात्रा की मौत के मामले में ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है. मृतका के भाई ने शिवदासपुरा थाने में अहमदाबाद की कंपनी के सीनियर योगेश मोटियानी के खिलाफ शिकायत दी है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने छात्रा को झूठे वादों और प्रलोभनों में फंसाया. उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा.

एफआईआर के मुताबिक, छात्रा ब्लू वेव्स लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में इंटर्नशिप के दौरान कंपनी के सीनियर योगेश मोटियानी के संपर्क में आई थी. आरोप है कि योगेश ने झूठे वादे और प्रलोभन देकर उसे अपने जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. शिकायत में आरोप  लगाया गया है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करता था. साथ ही उस पर बार-बार संबंध बनाने का दबाव भी डालता था.

29 अक्टूबर को परिजनों को बताई थी पूरी बात

परिजनों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को छात्रा ने उन्हें ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के बारे में बताया था. परिवार ने उसे समझाया और आरोपी का फोन नहीं उठाने की सलाह दी थी. एफआईआर में बताया गया है कि 31 अक्टूबर को छात्रा परीक्षा देने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे फोन किया और कथित तौर पर फिर प्रताड़ित किया. आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया.

छठी मंजिल से गिरने से हुई थी छात्रा की मौत

31 अक्टूबर को छात्रा की छठी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी. अब परिजनों ने कंपनी के सीनियर के साथ ही कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. परिवार ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाया है. परिजनों ने आरोपी योगेश मोटियानी और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 23:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj