World

हिंद महासागर में होगा बड़ा धमाका? धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा आसमानी हथगोला

Last Updated:September 06, 2026, 21:30 IST

धरती के आसमान में आज एक बेहद रोमांचक खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है. एक छोटा एस्टेरॉयड तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और कुछ ही घंटों में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के पास वायुमंडल में दाखिल होने वाला है.हिंद महासागर में होगा बड़ा धमाका? धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा आसमानी हथगोलाZoom

अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर एक एस्टेरॉयड बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. अमेरिका के माउंट लेमन ऑब्जर्वेटरी के टेलिस्कोप ने एक छोटे एस्टेरॉयड को पृथ्वी की ओर सीधे आते हुए देखा है. यह एस्टेरॉयड उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के पास पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होकर एक जोरदार और चमकदार उल्कापिंड की तरह टूटने वाला है.

इस एस्टेरॉयड का नाम फिलहाल सीईआरएनक्यू52 रखा गया है. इसका आकार करीब 0.8 मीटर यानी 3 फीट से भी कम है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड धरती से टकराने के बजाय वायुमंडल में ही जलकर खत्म हो जाएगा. इसलिए इससे किसी तरह का खतरा नहीं है.

घबराने की जरूरत नहीं

वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि यह एक छोटी खगोलीय वस्तु है जो नुकसान नहीं पहुंचाएगा. इसके वायुमंडल में जलने से किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में मौजूद लोगों के लिए यह आसमान में एक बेहद शानदार नजारा जरूर बन सकता है.

आसमान में चमक उठेगी तेज रोशनी

माउंट लेमॉन ऑब्जर्वेटरी के सर्वे ने इस एस्टेरॉयड को धरती के वायुमंडल में पहुंचने से पहले ही खोज लिया है. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यानी ईएसए के प्लैनेटरी डिफेंस प्रमुख रिचर्ड मोइस्ल ने बताया कि एस्टेरॉयड के 16:00 से 16:30 यूटीसी के बीच वायुमंडल में दाखिल होने की संभावना है. यानी भारत में उस समय रात 9:30 से 10:00 बजे होंगे. ऑस्ट्रेलिया में उस वक्त आसमान में अंधेरा होने के कारण आसपास मौजूद लोगों को आसमान में अचानक तेज चमकता हुआ उल्का यानी ब्राइट फ्लैश दिखाई दे सकता है.

अब तक सिर्फ 13वीं ऐसी घटना

इस घटना की सबसे खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड को धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने से पहले ही पहचान लिया. ऐसा अब तक सिर्फ 13 बार हुआ है. एटेन एस्टेरॉयड वे होते हैं जिनकी कक्षा सूर्य से औसतन धरती की कक्षा के अंदर होती है, जबकि अपोलो एस्टेरॉयड की कक्षा धरती की कक्षा से बाहर होती है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ेंFirst Published :

September 06, 2026, 21:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj