Entertainment
13 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना, आज भी करता है आशिकों के दिलों पर राज, प्यार की कायम की थी मिसाल

साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे. लेकिन एक तो आज भी 13 साल बाद भी आशिकों के दिलों पर राज करता है. वो है फिल्म का टाइटल सॉन्ग, क्योंकि तुम ही हो… इस गाने में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की केमिस्ट्री देख लोगों के होश उड़ गए थे. आज भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है. रिलीज के कई साल बाद भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है. प्यार, जुदाई और इमोशन्स से भरे इस ट्रैक ने लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने दी थी, जिसने रातोंरात उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



